न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैंगस्टर अवतार में नजर आए राजकुमार राव, मालिक का धमाकेदार टीजर रिलीज

अब दर्शकों को अपने डर और हंसी से दीवाना बनाने वाले राजकुमार राव एक नए और दमदार अवतार में नजर आए हैं। इस बार वे एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। मालिक के टीजर ने आते ही दर्शकों की धड़कनों को तेज कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 5:40:28

गैंगस्टर अवतार में नजर आए राजकुमार राव, मालिक का धमाकेदार टीजर रिलीज

राजकुमार अपनी हालिया प्रदर्शित भूल चुक माफ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। ओटीटी और सिनेमाघरों के विवाद के बाद सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने दर्शकों को जिस अंदाज में अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की उसने एक बार फिर हिन्दी सिनेमा को इस बात का संकेत दिया कि दर्शक बड़े सितारों को देखने के स्थान पर उन फिल्मों को देखना पसन्द कर रहा है जिसका कंटेंट मजबूत है। फिर चाहे उसमें कोई भी अदाकार हो।

भूल चुक माफ का खुमार अभी दर्शकों के सिर से उतरा भी नहीं कि राजकुमार ने आगामी महीने आने वाली अपनी पहली एक्शन से भरपूर फिल्म मालिक की झलक आज दर्शकों के साथ साझा की। अब दर्शकों को अपने डर और हंसी से दीवाना बनाने वाले राजकुमार राव एक नए और दमदार अवतार में नजर आए हैं। इस बार वे एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। मालिक के टीजर ने आते ही दर्शकों की धड़कनों को तेज कर दिया है।

‘मालिक’ का टीजर: खून, हिंसा और धमाकेदार डायलॉग्स से भरपूर

करीब 1 मिनट 21 सेकंड लंबे इस टीजर में राजकुमार राव पूरे एक्शन मोड में नजर आते हैं। सफेद कपड़े, हाथ में फावड़ा, और खून से लथपथ चेहरा—हर फ्रेम में वह ‘मालिक’ बनने की लड़ाई लड़ते दिखाई देते हैं।

टीजर में उनका एक जबरदस्त डायलॉग है: "मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या… बन तो सकते हैं!"

यह डायलॉग न सिर्फ कहानी का मिजाज दिखाता है, बल्कि राव के किरदार की गहराई भी बयां करता है।

राजकुमार राव ने 31 अगस्त 2024, अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘मालिक’ की घोषणा की थी और उसी दिन से शूटिंग भी शुरू कर दी थी। उसी वक्त एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था, जिसमें वह हाथ में गन लिए जीप पर खड़े नजर आए थे—गैंगस्टर लुक में बेहद खतरनाक अंदाज।

फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी और जय सेवकरमानी ने किया है और निर्देशन पुलकित का है। एक्शन और क्राइम ड्रामा से भरपूर यह फिल्म आगामी महीने की 11 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी