न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : EMI पर चल रहा है राजकुमार का घर, कार खरीदने पर बोले, इन्हें मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

राजकुमार राव को प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद राजकुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 11:55:20

2 News : EMI पर चल रहा है राजकुमार का घर, कार खरीदने पर बोले, इन्हें मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

राजकुमार राव को प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद राजकुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन दिनों राजकुमार अपने नाम के अनुसार ही छाए हुए हैं। उनके सितारे बुलंद चल रहे हैं। राजकुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने करीब 600 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार व तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

हालांकि राजकुमार ने अब एक ऐसा खुलासा किया है, जो किसी को भी चौंका सकता है। उनकी बात पर किसी को सहसा विश्वास नहीं होगा। दरअसल राजकुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं उतना अमीर नहीं हूं, जितना लोग मुझे समझते हैं। सच कहूं तो मेरे पास इतना पैसा नहीं हैं कि मैं एक लग्जरी कार खरीद लूं। लोगों को लगता है कि मेरे पास 100 करोड़ रुपए है, तो ऐसा नहीं है। मेरा घर EMI पर चल रहा है।

मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं शोरूम में जाऊं और पूछूं की कार कितने की है और वो कहे 6 करोड़ रुपए की और मैं कहूं की दे दे। मैं इतना अमीर नहीं हूं। जब राजकुमार से पूछा गया कि वे 50 लाख की कार तो खरीद सकते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि इस पर सोचने का समय भी लेना पड़ेगा, लेकिन मैं 20 लाख की कार खरीद लूंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से राजकुमार की नेटवर्थ 81 करोड़ रुपए है।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,rajkummar house emi,rajkummar luxury car,stree 2,vicky vidya ka woh wala video,national kishore kumar award,rajkumar hirani,director rajkumar hirani,kishore kumar

राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया, बोले...

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी (61) को साल 2023 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया गया। दिग्गज गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि (13 अक्टूबर) पर एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री कु. विजय शाह ने शाल, श्रीफल के साथ यह राष्ट्रीय सम्मान दिया। गायक नीरज श्रीधर ने आर्केस्टा के साथ प्रस्तुति दी। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार संस्कृति संचनालय की ओर से हर साल प्रतिष्ठित कलाकार, पटकथा लेखक, निर्माता निर्देशक को यह सम्मान दिया जाता है।

सरकार 1997 से यह सम्मान देती आ रही है। बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार, लेखक, निर्माता व निर्देशकों को यह पुरस्कार मिल चुका है। इससे पहले राजकुमार दिवंगत गायक किशोर कुमार के समाधिस्थल पर पहुंचे। राजकुमार ने कहा कि मैं पहली बार खंडवा यह जानने आया हूं कि किशोर कुमार अपनी जन्मभूमि को इतना याद क्यों करते थे। यहां आकर पता चला कि आप लोग भी उन्हें कितना प्यार करते हैं।

यहां पर आप लोगों ने समाधि स्थल बनाया और कितनी सुंदर उनकी प्रतिमा भी लगाई है। कलाकार और निर्देशक आते-जाते रहते हैं, लेकिन गीत जीवित रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि किशोर दा के गीत अगले 100 सालों तक गाए जाएंगे। बता दें राजकुमार ने ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘संजू’, ‘डंकी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार