न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 11 दिन में कमाये इतने करोड़

राजकुमार राव की भूल चूक माफ़ ने 11 दिन में ₹61.20 करोड़ कमाए। थिएटर-ओटीटी विवाद के बावजूद फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 10:00:24

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 11 दिन में कमाये इतने करोड़

राजकुमार राव एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वो क्यों बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘भूल चूक माफ़’, जो 23 मई 2025 को रिलीज़ हुई थी, अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11 दिन में ₹61.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वामिका गब्बी के साथ उनकी जोड़ी और फिल्म की टाइम लूप आधारित स्क्रिप्ट ने दर्शकों को बांधे रखा।

थिएटर-ओटीटी विवाद के बावजूद दर्शकों का प्यार

फिल्म की रिलीज से पहले थिएटर और ओटीटी राइट्स को लेकर काफी विवाद हुआ था और क्रिटिक्स से भी इसे मिले-जुले रिव्यूज़ ही मिले। इसके बावजूद, दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और फिल्म ने अपनी लागत ₹50 करोड़ न केवल वसूल कर ली, बल्कि अब मुनाफा भी कमाने लगी है।

11वें दिन की कमाई और अब तक का आंकड़ा

—पहले हफ्ते की कमाई: ₹44.1 करोड़

—8वां दिन: ₹3.25 करोड़

—9वां दिन: ₹5.25 करोड़

—10वां दिन: ₹6.35 करोड़

—11वां दिन (दूसरा सोमवार): ₹2.25 करोड़

कुल कमाई (11 दिन): ₹61.20 करोड़

क्या 100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?

अब सवाल ये है कि क्या ‘भूल चूक माफ़’ 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी? इसका जवाब थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि 6 जून को ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मौजूदगी वाली यह फिल्म पहले से ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग बटोर रही है, जिससे ‘भूल चूक माफ़’ की कमाई पर असर पड़ना तय है। हाउसफुल 5 के रिलीज होते ही भूल चुक माफ के शो व स्क्रीन्स में जबरदस्त कमी आ जाएगी और कारोबार प्रभावित होगा।

दूसरे निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफार्म वालों के मध्य हुए अनुबंध के आधार पर यह फिल्म 6 जून से ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसके चलते जब घर बैठे ही यह फिल्म देखने को मिल जाएगी तो क्योंकर दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेगा।

राजकुमार राव की यह फिल्म उनकी टॉप-3 कमाऊ फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब देखना यह है कि क्या 'भूल चूक माफ़' हाउसफुल 5 की टक्कर झेल पाती है या यहीं रुक जाती है। फिलहाल तो फिल्म ने अपने कंटेंट और अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज