न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में होगी राजकुमार-पत्रलेखा की शादी! कंगना ने दिया करारा जवाब, अब ‘इनटू द वाइल्ड’ में विक्की

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 6:57:59

जयपुर में होगी राजकुमार-पत्रलेखा की शादी! कंगना ने दिया करारा जवाब, अब ‘इनटू द वाइल्ड’ में विक्की

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 10 से 12 नवंबर के बीच होगी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया है कि दोनों जयपुर में एक पारंपरिक स्टाइल में शादी करने जा रहे हैं। शादी का इनविटेशन भेजा जा रहा है और तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। शादी में सिर्फ उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राजकुमार-पत्रलेखा 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने प्यार की कहानी को खुले तौर पर बयां करते हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राजकुमार ने द कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था कि जब मैं पहली बार पत्रलेखा से मिला था, तो उन्हें लगा था कि मेरी फिल्म लव सेक्स और धोखा के कैरेक्टर की तरह मैं एक चीप आदमी हूं। वे मुझसे बात नहीं कर रही थी। जब पत्रलेखा ने बात करना शुरू की तो हम काफी फ्री महसूस करने लगे थे। पत्रलेखा से मिलने से पहले मैंने उनका एक ऐड देखा था और सोचता था कि शादी इसी से करनी है।

rajkumar rao,patralekha,kangana ranaut,vicky kaushal,into the wild,bollywood news in hindi

कंगना रनौत को मिला पद्मश्री अवार्ड, वीडियो शेयर कर कही ये बातें

एक्ट्रेस कंगना रनौत को सोमवार को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार दिया। कंगना ने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। कंगना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोस्तों एक कलाकार होने के नाते मुझे बहुत ज्यादा प्यार, सम्मान, पुरस्कार बहुत मिले। लेकिन आज जिंदगी में पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते पद्मश्री पुरस्कार मिला है। मैं आभारी हूं इस देश की, इस सरकार की। जब मैंने छोटी सी उम्र में अपना करियर शुरू किया था तो काफी लंबे समय तक मुझे सफलता नहीं मिली थी। 8-10 साल बाद जब मुझे सफलता मिली, तो मैंने उस सफलता का मजा न लेते हुए कई तरह की चीजों पर काम करना शुरू किया।

मैंने फेयरनेस प्रोडक्ट्स के लिए एड करने से मना किया, आइटम गानों को मना किया। बड़े हीरो की फिल्मों में, बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम करने से मना कर दिया। बहुत सारे दुश्मन भी बनाए। पैसे से ज्यादा दुश्मन बनाए। फिर और ज्यादा जागरूकता आई देश को लेकर तो देश को तोड़ने वाली शक्तियां फिर चाहे वो जेहादी हो या खालिस्तानी हों या दुश्मन देश हों। उनके खिलाफ आवाज उठाई। न जाने कितने केस मुझ पर अभी भी हैं। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं क्या मिलता है ये सब करके, क्यों करती हो? ये तुम्हारा काम नहीं है। तो उन लोगों को आज मुझे ये कहना है, ये पद्मश्री के रूप में जो मुझे सम्मान मिला है ये बहुत लोगों के मुंह बंद करेगा। दिल से मैं इस देश का धन्यवाद करती हूं।

rajkumar rao,patralekha,kangana ranaut,vicky kaushal,into the wild,bollywood news in hindi

विक्की से पहले इनटू द वाइल्ड शो में नजर आ चुके हैं ये सितारे

डिस्कवरी चैनल के पोपुलर एडवेंचरस शो ‘इनटू द वाइल्ड’ में पिछले कुछ समय में फिल्मी हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। अब इस लिस्ट में उरी फेम एक्टर विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स हैं। उन्हें बॉलीवुड सितारों से काफी लगाव है। इस शो में अक्षय कुमार, रजनीकांत और अजय देवगन नजर आ चुके हैं। ग्रिल्स का यह शो मैन वर्सेज वाइल्ड से प्रेरित है।

विक्की ने सोशल मीडिया पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि लाइफ टाइम एडवेंचर एक्सपीरियंस सरवाइवल एक्सपर्ट Bear Grylls के साथ, आगे देखते हैं कि आखिर मेरे लिए क्या प्लान किया गया है। साथ ही विक्की ने शो के प्रीमियर की तारीख 12 नवंबर बताई है। कैटरीना कैफ के साथ शादी की खबरों के बीच विक्की के इस शो में जाने पर फैंस कह रहे हैं, भाई सही सलामत आ जाना शादी करनी है। एक यूजर ने कहा, ‘दिसंबर में शादी से पहले विक्की का एडवेंचर ट्रिप’।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर