न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार-पत्रलेखा की मैरिज डेट फिक्स! आर्यन की रिहाई पर ‘रामु’ का तंज, उर्मिला सहित इन्होंने भी दी रिएक्शन

लगता है बॉलीवुड में शादियों का सीजन है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 9:05:24

राजकुमार-पत्रलेखा की मैरिज डेट फिक्स! आर्यन की रिहाई पर ‘रामु’ का तंज, उर्मिला सहित इन्होंने भी दी रिएक्शन

लगता है बॉलीवुड में शादियों का सीजन है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब खबरों की मानें तो एक्टर राजकुमार राव भी जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (अन्विता पॉल) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ने शादी के लिए 10 नवंबर को चुना है, जिसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही हैं। एक न्यूजपेपर के मुताबिक राजकुमार व पत्रलेखा रिश्तेदार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। उन्हें साल 2010 में प्यार हुआ था और वे तब से साथ हैं। उनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी।

राजकुमार ने पत्रलेखा से उस पहली मुलाकात में ही शादी करने का विचार भी बना लिया था। राजकुमार ने उस किस्से का जिक्र करते हुए लिखा था-मुझे आज भी याद है जब पहली बार आपको एक विज्ञापन शूट में देखा और सोचता रह गया। मैं दुआ करता था कि एक दिन इस लड़की से मिलूंगा। मेरी इच्छा के अनुसार मैं आपको एक एक महीने बाद मिला। इतने वर्षों के साथ के बाद भी लगता है, ऐसा महसूस होता है कि हम अभी मिले हैं। आप दुनिया की सबसे सुंदर और सशक्त लड़की हो। आओ मिलकर और शानदार यादें बनाएं।

पत्रलेखा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजकुमार ज्यादा कमाते नहीं थे, तब भी वे उनके लिए स्पेशल मोमेंट्स प्लान करने से पीछे नहीं हटते थे। राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी कृति सेनन के साथ वाली फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ 29 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। आज ही उनकी फिल्म बधाई दो की रिलीज डेट भी अनाउंस हुई।

rajkumar rao,patralekha,aryan khan,ramgopal verma,urmila matondkar,bollywood news in hindi

आर्यन खान के रिहा होने के बाद ऐसा बोले रामगोपाल वर्मा

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की शनिवार को रिहाई के बाद रामु के नाम से मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर वे चर्चाओं में आ गए। वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित सेलेब्स में से एक हैं और उनके बयान भी काफी विवादित होते हैं। उन्होंने आर्यन के जेल से रिहा होने की तुलना दिवाली पर आने वाली फिल्मों से की है। अपने ट्वीट में रामु ने लिखा है- ‘बॉलीवुड में दिवाली का दिन खान्स की फिल्मों के लिए रिजर्व होता है। इस दिवाली पर भी खान रिलीज (रिहा) हुआ है।’

एक तरह से उन्होंने खान्स पर तंज कसा है। हालांकि एक दिन पहले रामु का रुख कुछ और ही दिखा। उन्होंने लिखा था, ‘तो यह केवल मुकुल रोहतगी हैं, जिन्होंने इस बहस में जीत कर आर्यन को बेल दिलवाई है। तो इसका मतलब यह है कि इतने समय से जो वकील थे, वे इस लायक नहीं थे। बिना वजह आर्यन इतने दिनों जेल में रहा।

rajkumar rao,patralekha,aryan khan,ramgopal verma,urmila matondkar,bollywood news in hindi

उर्मिला मातोंडकर ने की शाहरुख खान के धैर्य की तारीफ

एक्ट्रेस उर्मिडला मातोंडकर ने आर्यन की रिहाई तक की इस पूरी प्रक्रिया में शाहरुख के धैर्यपूर्ण व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी है। उर्मि ला ने ट्वीट किया, 'इंसान की असलियत मुश्किूल समय पर बाहर आती है। शाहरुख ने इन सबसे ज्यादा दबाव वाले समय में जिस तरह की गरिमा, ग्रेस, परिपक्वता और ताकत दिखाई है उस पर सच में हैरान हूं। आपके जैसा कलीग पाकर गर्व महसूस करती हूं। आप 'The Best' हैं। ऊपरवाले का आशीर्वाद रहे।' कमाल राशिद खान (केआरके) ने लिखा, 'जिस तरह से आज लोगों ने मन्नत के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर #AryanKhan के आने का स्वागत किया, उससे ये साबित हो गया कि आर्यन कोई फिल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है!'

सोनू सूद ने ट्वीट किया, 'समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरुरत नहीं पड़ती है।' आर. माधवन ने लिखा, ‘शुक्र है.. एक पिता के नाते मैं बहुत राहत‌ महसूस कर रहा हूं। भगवान करे सब ठीक और पॉजिटिव हो। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा, सुनकर अच्छा लग रहा है कि आर्यन को बेल मिल गई है। सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन से रिक्वेस्ट है कि एनसीबी रेड और उनके तरीके की जांच हो। यूं‌ लीगल पावर का इस्तेमाल अपने हित के लिए नहीं किया जाना चाहिए। संजय गुप्ता ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि आर्यन को बेल मिली है, लेकिन गुस्सा इस बात का भी है कि एक जवान बच्चे को 25 दिन के लिए जेल में रखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर