न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत ने कहा, ...तब पूरा बॉलीवुड अमिताभ पर हंस रहा था, साउथ सुपरस्टार को इस बात पर आया गुस्सा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयान’ पिछले कई दिनों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 7:14:29

2 News : रजनीकांत ने कहा, ...तब पूरा बॉलीवुड अमिताभ पर हंस रहा था, साउथ सुपरस्टार को इस बात पर आया गुस्सा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयान’ पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। शुक्रवार (20 सितंबर) को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुई। रजनीकांत इवेंट में मौजूद थे, जबकि अमिताभ वीडियो कॉल के जरिए इसका हिस्सा बने। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत ने अमिताभ के उस दौर को याद किया जब वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। रजनीकांत ने कहा कि जब अमिताभ फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे तब उन्हें बहुत घाटा हुआ। वे वॉचमैन को पैसे तक नहीं दे पाते थे।

उनके जुहू वाले घर की बोली तक लगी। पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था…दुनिया बस आपके गिरने का इंतजार करती है। तीन साल में, उन्होंने सारे प्रचार किए, कौन बनेगा करोड़पति होस्ट किया और वापस सारा पैसा कमाया। इसके बाद, जुहू वाले घर समेत तीन घर खरीदे उसी रोड पर। वो एक प्रेरणा हैं। वे 81 साल के हैं, और एक दिन में 10 घंटे काम करते हैं। अमिताभ के पिता बहुत महान लेखक थे।

उनके प्रभाव से वो कुछ भी कर सकते थे। लेकिन बिना परिवार के प्रभाव के उन्होंने अकेले अपना करिअर बनाया। एक बार अमिताभजी का एक बुरा एक्सीडेंट हो गया था। उस वक्त इंदिरा गांधी एक कॉन्फ्रेंस के लिए विदेश गई हुई थीं। जब उन्हें एक्सीडेंट का पता चला, वो तुरंत भारत वापस आ गईं। उसके बाद ही सबको पता चला कि राजीव गांधी और अमिताभजी ने साथ में पढ़ाई की है। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत व अमिताभ ‘अंधा कानून’, ‘गिरफ्तार’ व ‘हम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

rajinikanth,south indian star rajinikanth,amitabh bachchan,superstar amitabh,vettaiyan movie,audio launch,video viral

चेन्नई एयरपोर्ट पर गुस्से में दिखे रजनीकांत, वीडियो वायरल

रजनीकांत (73) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रजनीकांत पहले तो पैपराजी से बहुत ही हंसते हुए बात करते हैं, लेकिन अगले ही पल काफी गुस्से में आ जाते हैं। दरअसल शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने रजनीकांत से राजनीति से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद उन्हें अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने तुरंत ऐसे सवाल करने के लिए मना किया।

हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे सवालों के सही से जवाब दिए। एयरपोर्ट पर उनसे पैपराजी ने सवाल किया कि उन्हें डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के डिप्टी सीएम बनने की अफवाहों पर क्या कहना है। इस सवाल पर रजनीकांत भड़क गए और उन्होंने सीधे कह दिया कि उनसे कोई भी पॉलिटिकल सवाल न पूछा जाए। आपको बता दें कि रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'लाल सलाम' में देखा गया था।

अब उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर टीजे ग्नानवेल हैं। इस फिल्म से ही अमिताभ तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। यह रजनीकांत की 170वीं फिल्म है जिसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वॉरियर भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री