न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नयनतारा को पति ने यूं किया बर्थडे विश, नई फिल्म का टीजर जारी, विदेश में हादसे की शिकार हुईं कश्मीरा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नयनतारा पिछले साल शाहरुख खान के साथ जवान मूवी में नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 1:31:52

2 News : नयनतारा को पति ने यूं किया बर्थडे विश, नई फिल्म का टीजर जारी, विदेश में हादसे की शिकार हुईं कश्मीरा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नयनतारा पिछले साल शाहरुख खान के साथ जवान मूवी में नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद नयनतारा की फैन फॉलोइंग दक्षिण के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ गई। आज सोमवार (18 नवंबर) को नयनतारा का 40वां जन्मदिन है। इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच उनके पति फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

विग्नेश ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और पत्नी के लिए अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार किया। विग्नेश ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी uyir....मेरे दिल जो तुम्हारे लिए सम्मान है वो तुम्हारे लिए मेरे प्यार से कई गुना ज्यादा है। ये तुम्हारे लिए है मेरी सबसे खास इंसान।” विग्नेश की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए नयनतारा ने उन्हें, “आई लव यू” लिखा। बता दें विग्नेश और नयनतारा की शादी साल 2022 में हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटे हैं। इस बीच आज नयनतारा की आगामी फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ गई।

इसके साथ फिल्म का टाइटल टीजर भी रिलीज हो गया है, जिसमें नयनतारा जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं। 'राक्कायी' टाइटल वाली इस मूवी के डायरेक्टर मशहूर निर्माता सेंथिल नालासामी हैं। 'राक्कायी' पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि नयनतारा की मोस्ट अवेटेड डॉक्युमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरी टेल’ भी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई।

कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, लिखा...

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह के फैंस के लिए चिंता में डालने वाली खबर है। कश्मीरा दुर्घटना की शिकार हो गईं। कश्मीरा ने हादसे की दिल दहला देने वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कश्मीरा ने इसमें खून से सने कपड़े दिखाए हैं। साथ में उन्होंने एक नोट भी लिखा है, “मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। इतना अजीब हादसा, कुछ बड़ा होने वाला था…छोटे मैं निकल गया। आशा है कोई घाव नहीं होगा। हर दिन एक-एक पल को जियो। वापस आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।”

कश्मीरा इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हैं। हालांकि कुछ समय पहले पूरा परिवार वहीं था, लेकिन उनके पति कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ उनके दोनों बच्चे रेयान और कृषांग मुंबई आ गए थे। कृष्णा बेटों के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रहे थे, जिन्हें देख कश्मीरा उन्हें काफी मिस कर रही थीं।

कश्मीरा के चोटिल होने का समाचार सामने आते ही लोग उनका हाल-चाल जानना चाह रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कुछ समय पहले कश्मीरा और कृष्णा कलर्स टीवी के ‘लॉफ्टर शेफ्स एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड’ शो में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार