Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, पति के सलाह देने के बाद से बालों को कलर नहीं करतीं यह एक्ट्रेस

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की कुली इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 8:57:57

2 News : रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, पति के सलाह देने के बाद से बालों को कलर नहीं करतीं यह एक्ट्रेस

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज शनिवार (2 अगस्त) को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर पर जारी कर दिया है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का 3 मिनट 22 सैकंड का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर रिलीज किया। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर डायरेक्टर अयान मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' से होगी, जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियनर एनटीआर व कियारा आडवाणी हैं।

‘कुली’ के ट्रेलर में रजनीकांत का लुक, हैट के साथ पोज और फाइट सीन, फैंस को 80 के दशक के रजनीकांत की याद दिलाते हैं। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इस पर फिदा हुए जा रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी, पूजा हेगड़े, श्रुति हासन, उपेंद्र, किशोर कुमार जी, रेबा मोनिका जॉन, बाहुबली अभिनेता सत्यराज, सौबिन शाहिर, मोनिशा ब्लेसी, काली वेंकट, महेंद्रन, अयप्पा पी शर्मा की अहम भूमिकाएं हैं। सुपरस्टार आमिर खान की गेस्ट एपीयरेंस है।

फिल्म देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़ियों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिन्होंने 2023 में आई फिल्म 'जेलर' में भी रजनीकांत के साथ काम किया था।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। यह एक पेन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, हिंदी और कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। लगभग 375 करोड़ रुपए के बजट पर बनी 'कुली' भारत की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर इतना उत्साह देखते हुए इसके इंटरनेशनल राइट्स भी करीब 70 करोड़ रुपए में बिके हैं।

rajinikanth,actor rajinkanth,coolie,coolie movie,coolie trailer,aamir khan,nagarjuna,ratna pathak shah,actress ratna pathak shah,naseeruddin shah रत्ना पाठक शाह ने कहा, मेल एक्टर्स जो मेरे अपोजिट काम कर सकते थे, वो आज तक बाल रंग रहे हैं…

एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उन्होंने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी खुद को साबित किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उम्र को देखते हुए वह बालों को कलर नहीं करती हैं। इसकी सलाह नसीर ने दी थी। रत्ना ने कहा कि ये हेयरस्टाइल रखने का मेरा कोई प्लान नहीं था। ऐसा नहीं कि मैंने इस पर बहुत सोचा था। सच कहूं तो कई बार मैं इनसे परेशान हो जाती हूं पर यह एक फायदेमंद आइडिया था। अगर आप जिंदगी में कुछ चीज होने से रोकना चाहते हैं तो आप इन चीजों के खिलाफ लड़ने की कोशिश करेंगे, तो मूर्ख दिखेंगे, ऐसा मेरा मानना है।

नसीर ने मुझसे कहा कि बाल रंगना बंद कर दूं। मैं बता नहीं सकती कि इसमें कितनी राहत है। यह मुश्किल था, मुझे काम के ऑफर मिलने कम हो गए। मेल एक्टर्स जो मेरे अपोजिट काम कर सकते थे, वो आज तक बाल रंग रहे हैं। अब मैं दादी-नानी कैटेगरी में आ गई थी और अपनी फिल्मों में दादी-नानी को कितने ही रोल मिलते हैं। हालांकि इन सबके बाद भी मुझे सफेद बालों में अच्छे रोल्स मिले। इसलिए मुझे लगता है कि एक्टर्स के लिए यह मानवीय चीज स्वीकार करनी जरूरी होती है। रत्ना को खास तौर से सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका