न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के पीछे पड़े पैपराजी, वीडियो हो रहा वायरल, फैंस जता रहे नाराजगी

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन पिछले कुछ दिनों से लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 11:59:52

राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के पीछे पड़े पैपराजी, वीडियो हो रहा वायरल, फैंस जता रहे नाराजगी

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन पिछले कुछ दिनों से लगातार लाइमलाइट में हैं। नाओमिका कुछ महीने पहले नानी डिंपल के साथ एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जिसके बाद वह खबरों में छा गईं। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि नाओमिका जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इस बीच नाओमिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें नाओमिका पैप्स से बचकर भागती दिख रही हैं, लेकिन पैपराजी उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी फोटोग्राफर्स को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

दरअसल नाओमिका का ये वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है, जिसमें ग्रे टी शर्ट और जींस पहने नाओमिका एक स्टोर से बाहर निकलती दिख रही हैं, तभी अचानक उन्हें कई पैपराजी घेर लेते हैं। इस पर नाओमिका परेशान हो जाती हैं और पैप्स से बचकर कार तक पहुंचने के लिए तेज-तेज कदमों से चलने लगती हैं, लेकिन पैपराजी उन्हें लगातार फॉलो करते जाते हैं। वे अपना मोबाइल और कैमरा पकड़े नाओमिका के साथ-साथ भागने लगते हैं।

हालांकि उनकी ऐसी हरकतों के बावजूद नाओमिका ने खुद पर कंट्रोल रखा और बिल्कुल भी गुस्सा नहीं दिखाया। अब इस पर लोग जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इन्हें अपने मोबाइल पर उन्हें रिकॉर्ड करने की अनुमति किसने दी?” दूसरे ने लिखा, “इन्हें लाइन पर रखने के लिए जया बच्चन की जरूरत है।” तीसरे ने लिखा, “ये उत्पीड़न है।” चौथे ने लिखा, “अरे यार, उसके कंसेंट के बिना क्यों रिकॉर्ड कर रहे हो।” पांचवें ने लिखा, “ओछी हरकत है ये।”

नाओमिका की मां रिकी खन्ना कर चुकी हैं कई फिल्मों में काम

उल्लेखनीय है कि स्टार और स्टार किड को लेकर पैपराजी का रवैया अक्सर विवादों में रहता है। कई बार उन्हें डांट-फटकार भी पड़ती है, लेकिन वे सुधरने का नाम नहीं लेते। जया बच्चन तो उन्हें कई दफा डांट पिला चुकी हैं। बता दें कि नाओमिका राजेश और डिंपल की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की बेटी हैं। रिंकी अपने पैरेंट्स और बड़ी बहन ट्विंकल खन्ना के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में आई थीं।

उन्होंने साल 1999 में ‘प्यार में कभी-कभी’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘ये है जलवा’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि अपने माता-पिता की जैसे उन्हें इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2003 में रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन के साथ शादी की और लंदन में बस गईं। उनके एक बेटी और बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी