न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रोड्यूसर राजन शाही ने हिना खान को लेकर किए खुलासे, रुपाली गांगुली पर लगे आरोप पर ऐसा बोले ये एक्टर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय पूरी बहादुरी और जिंदादिली के साथ ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 7:26:38

2 News : प्रोड्यूसर राजन शाही ने हिना खान को लेकर किए खुलासे, रुपाली गांगुली पर लगे आरोप पर ऐसा बोले ये एक्टर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय पूरी बहादुरी और जिंदादिली के साथ ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। इस बीच हिना को घर-घर में लोकप्रिय बनाने वाले सीरियल YRKKH के प्रोड्यूसर राजन शाही ने एक्ट्रेस को लेकर खुलासे किए हैं। राजन ने कहा कि जब मैंने हिना को कास्ट करने का फैसला किया था तब शो की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार हो चुकी थी। हमने हिना के स्पा, वैक्सिंग, ब्लीचिंग सेशन और हर चीज की देखरेख की, जो जरूरी थी।

हिना के बाल बनवाए और उनके एक्सटेंशन फाइनल किए ताकि वह किरदार के हिसाब से दिखे। मैंने यह भी सुनिश्चित किया कि हिना की रिहर्सल हर रोज हो। चैनल ने हिना को लीड रोल के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, लेकिन हम हिना को लीड एक्ट्रेस के रूप में साइन करना चाहते थे। हमने जयपुर में उनके आउटडोर शूट की प्लानिंग की थी, जिसकी लागत खुद के 40 लाख रुपए से उठाई थी। मैंने चैनल से कहा कि अगर शो नहीं चला तो मैं उनके पैसे वापस कर दूंगा।

आज भी हमारे बीच जो कुछ भी हुआ उसके बावजूद हिना उनके साथ खड़े होने के लिए मेरा शुक्रिया अदा करती हैं। ‘अक्षरा’ और ‘नैतिक’ की कहानी आज भी लोकप्रिय है और वो सबसे पसंदीदा कहानियों में से एक है। उल्लेखनीय है कि सीरियल का पहला एपिसोड साल 2009 में ऑन एयर हुआ था। इस शो की शुरुआत में हिना और करण मेहरा ने लीड रोल निभाया था। हिना 8 साल तक इस शो का हिस्सा रहीं।

rajan shahi,filmmaker rajan shahi,producer rajan shahi,hina khan,actress hina khan,ye rishta kya kehlata hai,rajesh kumar,rupali ganguly,anupama,rajesh rupali

राजेश कुमार ने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में रुपाली गांगुली के साथ किया है काम

'अनुपमा' सीरियल कोरोनाकाल के दौरान शुरू हुआ था। यह तब से ही लोगों का फेवरेट बना हुआ है। राजन शाही का ये शो हमेशा खबरों में बना रहता है। इसमें एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ का लीड रोल निभा रही हैं। हाल ही कहा गया कि रुपाली शो के लिए कास्टिंग कॉल लेती हैं और वह इसमें एक्टर्स को रिप्लेस भी करती हैं। अब उनके साथ कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने इस पर खुलकर बात की है।

राजेश ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि हर कोई अपना कॉन्टैक्ट तो यूज करना ही चाहेगा, मैं भी करता हूं। किसी फिल्म में अगर कास्टिंग हो रही हो और अगर मैं किसी से जुड़ा कोई व्यक्ति जानता हूं, तो मैं जरूर बात करता हूं। लेकिन, जरूरी नहीं कि वह मेरे पक्ष में ही जाए। मैं सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करता। लेकिन, साराभाई में तो कोई ऐसी स्थिति ही नहीं बनी थी कि कोई कास्टिंग का या वह कास्टिंग एजेंसी खोलने के बारे में सोच रही होगी (हंसते हुए)।

नहीं, मुझे नहीं लगता, तो मैं इस पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं और साथ ही मैं टेलीविजन सर्किट में नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि उसका सेट कहां है। मुझे पता है कि यह फिल्म सिटी में है, मैं वहां गया हूं, लेकिन अगर आप आज मुझसे पूछें कि यह कहां है, तो मुझे जाकर पूछना होगा 'अनुपमा का सेट कहां है?' रूपाली से मिले हुए मुद्दत हो जाती है और जितना हम मिलते हैं हम ये सारे आरोपों पर बात नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी