न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा चौधरी ने बेटी पलक के साथ रिश्ते को लेकर कही यह बात, माना-शराब की वजह से झेली जीवन में बहुत दिक्कतें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पहली शादी साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी के साथ हुई थी। हालांकि शादी ज्यादा चली नहीं और उन्होंने साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 11:28:44

राजा चौधरी ने बेटी पलक के साथ रिश्ते को लेकर कही यह बात, माना-शराब की वजह से झेली जीवन में बहुत दिक्कतें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पहली शादी साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी के साथ हुई थी। हालांकि शादी ज्यादा चली नहीं और उन्होंने साल 2007 में तलाक ले लिया। श्वेता ने राजा के ऊपर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। राजा और श्वेता के एक बेटी पलक तिवारी हैं, जो अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं। पलक का जन्म साल 2000 में हुआ था। पलक माता-पिता के तलाक के बाद से श्वेता के साथ रहती हैं। श्वेता के पास पलक की कस्टडी थी। इस बीच राजा ने एक इंटरव्यू में कई पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बात की। राजा ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में बेटी पलक को लेकर कहा कि हम टच में हैं।

जब भी उसे समय मिलता है वो मुझसे बात करती हैं, अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर। मैं भी वैसा ही करता हूं। मुझे उस पर गर्व है। राजा ने प्रोफेशनल लाइफ के स्ट्रगल और शराब की लत के बारे में भी अपने मन की बात साझा की। राजा ने कहा कि मुझे शराब की लत थी, जिसकी वजह से मैंने बहुत दिक्कत झेली। आखिर आप अपने परिवार के लिए जीते हैं। अगर वही खुश ना हो तो इसका मतलब साफ है खुद को बदलना होगा। जैसे ही मुझे अपनी गलतियों का एहसास हुआ मैंने अपने उपर काम करना शुरू किया।

मेरे परिवार ने सिर्फ साथ ही नहीं मुझे मॉरल सपोर्ट भी दिया जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जैसे ही सब चीजें ठीक हुई फिर मैंने कभी शराब को पीना तो दूर छुआ तक नहीं। इस चीज ने मेरी लाइफ को उजाड़ कर रख दिया था जिसकी वजह से मेरा परिवार भी मुझसे खुश नहीं था। मैंने खुद को स्पोर्ट्स में बिजी रखा। अब मैं काफी सालों से सोबर लाइफ जी रहा हूं।

raja chaudhary,actor raja chaudhary,shweta tiwari,palak tiwari,actress shweta tiwari,actress palak tiwari,raja palak,raja tenali rama,raja bigg boss

तीसरी शादी और करिअर के सवाल पर ऐसा बोले एक्टर राजा चौधरी

उल्लेखनीय है कि राजा ने श्वेता से तलाक के बाद श्वेता सूद संग शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला। जब उनसे तीसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं शादी और प्यार के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन फिलहाल मैं ये सब नहीं चाहता हूं। जब होना होगा तब हो जाएगा। श्वेता से तलाक और विवाद का काम पर क्या असर हुआ उसके बारे में राजा ने कहा कि मुझे नहीं लगता आज मेरे पास उतना काम है जितना मैं डिजर्व करता हूं।

इसके पीछे की वजह मुझे लेकर फैली निगेटिव चीजें हैं। जो लोग मुझसे कभी मिले भी नहीं उन्हें भी लगने लगा कि मैं उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता हूं। मुझे लोगों के परसेप्शन की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ा। राजा एक बार फिर से 'तेनाली राम' सीरियल के नए सीजन में आने वाले हैं।

इससे पहले वे 'ये रिश्ता अंजाना' में नजर आए थे। राजा ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 2’ में शिरकत की थी। दूसरी ओर, श्वेता ने साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ का खिताब जीता था। पलक साल 2023 में सलमान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी