न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा के वायरल वीडियो पर राज ने की स्थिति साफ, अंडरवियर में क्रिकेट खेलते दिखे टाइगर श्रॉफ हुए ट्रॉल

शिल्पा शेट्टी अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस देखते ही बनती है। फैंस उनकी एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 7:52:52

2 News : शिल्पा के वायरल वीडियो पर राज ने की स्थिति साफ, अंडरवियर में क्रिकेट खेलते दिखे टाइगर श्रॉफ हुए ट्रॉल

शिल्पा शेट्टी अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस देखते ही बनती है। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं। शिल्पा फिलहाल सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल शिल्पा अपना 50वां जन्मदिन मनाने के लिए पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चे, सास-ससुर, मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ यूरोपीयन कंट्री क्रोएशिया पहुंचीं। परिवार के अलावा शिल्पा के कुछ खास दोस्त भी उनके साथ जश्न मनाने पहुंचे।

इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर एक यूजर्स ने दावा किया है कि शिल्पा और उनके परिवार ने एक विदेशी महिला के साथ बहस की। अब इस पर राज कुंद्रा की रिएक्शन सामने आई है। कुंद्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हुई बातचीत में कहा कि मैं ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो के बारे में स्थिति साफ करना चाहता हूं। मैंने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए एक साल पहले ही इस रेस्टोरेंट को बुक कर लिया था। दुर्भाग्य से वहां पहुंचने पर हमें बताया गया कि हमारी टेबल दूसरे ग्रुप को दे दी गई है, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि एक ही एजेंट की ओर से ‘डबल बुकिंग’ की गलती हुई है।

एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने रेस्टोरेंट भी चलाए हैं, मुझे सिचुएशन से निपटना बहुत निराशाजनक लगा, खासकर तब जब मेरे बुजुर्ग माता-पिता, सास और 20 मेहमान इंतजार कर रहे थे। जो शाम खास होनी चाहिए थी वह बेवजह तनावपूर्ण हो गई और जब हमने अपनी परेशानी बताई तो हमें अचानक चुप रहने के लिए कहा गया, जिससे हमारी निराशा और बढ़ गई। हम पिछले एक साल से इस छुट्टी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन खुशी का मौका तमाशे में बदलता देख हमें काफी दुख हुआ।एक साल से ज्यादा समय से प्लानिंग करने के बाद भी रेस्टोंरेंट के मिस-मैनेजमेंट के चलते हमारी शाम खराब हो गई और सारी प्लानिंग पर भी पानी फिर गया। मुझे उम्मीद है कि इस वायरल वीडियो का सही पक्ष भी जल्द ही सामने आएगा।

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना वीडियो

एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। फिलहाल टाइगर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें टाइगर सिर्फ अंडरवियर और शूज पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। टाइगर बिना शर्ट और पैंट्स के हैं और सिर्फ अंडरवियर पहनकर मैदान में शॉट्स मारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके अलावा बाकी सभी लोग सामान्य कपड़ों में हैं, जिससे यह नजारा और भी असामान्य लग रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी नजर आ रहे हैं।

टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कोई तकनीक नहीं, पर बहुत जान है!” टाइगर को ऐसी हालत में देखना कई लोगों को रास नहीं आया। यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “भाई, जिम तक ठीक था...लेकिन अब क्रिकेट भी चड्ढी में?” दूसरे ने कमेंट किया, “सेल्फ एक्सपोजर के नए स्तर पर पहुंचे टाइगर।” हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि “कम से कम फिट तो हैं, दिखा ही दिया।”

वर्कफ्रंट पर टाइगर आखिरी बार पिछले साल 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। अब वे फिल्म 'बागी 4' में दिखाई देंगे। फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। 'बागी 4' इसी साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर के साथ सोनम बाजवा लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा संजय दत्त भी फिल्म में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी