Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 5: मंडे को भी ‘रेड 2' ने मचाया धमाल, आज केसरी 2 को देगी मात; पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर यह फिल्म रिलीज के पांचवें दिन 79 करोड़ रुपये कमा चुकी है और अब ‘केसरी 2’ को पछाड़ने के करीब है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:23:31

Raid 2 BO Collection Day 5: मंडे को भी ‘रेड 2' ने मचाया धमाल, आज केसरी 2 को देगी मात; पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की नई रिलीज़ 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। बॉलीवुड की फिल्म 'भूतनी' और साउथ की दो बड़ी फिल्में 'रेट्रो' और 'हिट 3' से टकराने के बावजूद 'रेड 2' ने अपनी दमदार ओपनिंग से सबको हैरान कर दिया है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने तहलका मचा दिया और जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया। अब नजर डालते हैं कि इसने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को कितनी कमाई की।

‘रेड 2’ का पांचवें दिन का कलेक्शन कितना रहा?

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2' वर्ष 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को एक बार फिर प्रभावित किया है। फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों से इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है, और महज तीन दिनों में ही फिल्म ने अपना 48 करोड़ का बजट वसूल कर लिया है। अब यह फिल्म मुनाफा कमाने की ओर बढ़ रही है। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, जो कि आमतौर पर वर्किंग डेज में होती ही है।

फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा इस प्रकार है:

पहले दिन: 19.25 करोड़ रुपये

दूसरे दिन: 12 करोड़ रुपये (37.66% गिरावट)

तीसरे दिन: 18 करोड़ रुपये (50% उछाल)

चौथे दिन: 22 करोड़ रुपये (22.22% की बढ़त)

पांचवें दिन: 7.75 करोड़ रुपये (सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार)

इस तरह पांच दिनों में 'रेड 2' का कुल कलेक्शन 79.00 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
‘रेड 2’ जल्द पछाड़ेगी ‘केसरी 2’ को

‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तरह चल रही है। इसने पांच दिन में ही अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर ली है। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन यह अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को पछाड़ने के करीब है। 'केसरी 2' ने 18 दिनों में 81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि 'रेड 2' ने मात्र 5 दिनों में 79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अनुमान है कि मंगलवार को यह आंकड़ा पार हो जाएगा और 'रेड 2' 'केसरी 2' को पीछे छोड़ देगी। इसके साथ ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच जाएगी।

‘रेड 3’ पर भी चल रहा है काम

‘रेड 2’ सात साल बाद आई है, जो 2018 की ‘रेड’ का सीक्वल है। अजय देवगन एक बार फिर एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी की भूमिका में नजर आए, जो सफेदपोश अपराधियों को बेनकाब करता है। फिल्म में रितेश देशमुख ने एक भ्रष्ट नेता मनोहर भाई की भूमिका निभाई है। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की है कि ‘रेड 3’ पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इससे जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका