न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का धमाका, दूसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

अजय देवगन की रेड 2 ने लेबर डे पर शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जानें फिल्म की दूसरे दिन की कमाई, बजट, और किन फिल्मों को पीछे छोड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 9:05:59

Raid 2 BO Collection Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का धमाका, दूसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने 1 मई को लेबर डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ था, जिसके चलते देशभर में एडवांस बुकिंग की होड़ लगी रही और फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। दिलचस्प बात यह रही कि 'रेड 2' का टकराव बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की 'भूतनी', साउथ की दो चर्चित फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' से हुआ, इसके बावजूद 'रेड 2' ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रदर्शन किया?

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2', वर्ष 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नज़र आए हैं और उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। पहले दिन 19.25 करोड़ की शानदार कमाई के साथ 'रेड 2' वर्ष 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई थी। अब दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'रेड 2' ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसकी कुल दो दिन की कमाई बढ़कर 31 करोड़ रुपये हो गई है। भले ही दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, फिर भी फिल्म ने अपने प्रदर्शन से कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 'रेड 2' ने दूसरे दिन जिन फिल्मों को पछाड़ा है उनमें शामिल हैं:

ग्राउंड जीरो – 5 करोड़
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 3.54 करोड़
क्रेजी – 11.09 करोड़
मेरे हसबैंड की बीवी – 9.38 करोड़
लवयापा – 7.04 करोड़
बैडएस रवि कुमार – 9.66 करोड़
इमरजेंसी – 16.52 करोड़
आजाद – 6.32 करोड़
फतेह – 12.85 करोड़
गेम चेंजर – 26.60 करोड़

'रेड 2' का बजट लगभग 48 करोड़ रुपये है और यह फिल्म रिलीज के महज दो दिन में ही 31 करोड़ की कमाई के साथ करीब 80% बजट वसूल चुकी है। अब इस फिल्म को अपनी लागत पूरी करने के लिए सिर्फ 17 करोड़ और कमाने हैं, जो वीकेंड के दौरान संभव माना जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म बहुत जल्द हिट का दर्जा हासिल कर सकती है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' एक हाई वोल्टेज हिंदी क्राइम थ्रिलर है, जो 2018 की ‘रेड’ के सात साल बाद रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में वापसी की है, जबकि रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी