न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 12: क्या 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2?, बीते दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 12 दिनों में 124.63 करोड़ रुपये की कमाई कर यह 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। जानें सेकेंड मंडे की कमाई और 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 9:14:24

 Raid 2 BO Collection Day 12: क्या 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2?, बीते दिन कमाए इतने करोड़

इस साल बड़े-बड़े सितारे जैसे सलमान खान और अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए सिनेमाघरों में उतरे, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। ऐसे वक्त में जब बॉक्स ऑफिस सुस्त पड़ा था, अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘रेड 2’ के साथ जोरदार वापसी की और दर्शकों की तालियों के बीच टिकट खिड़की पर धमाका कर दिया। तमाम बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद, ‘रेड 2’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जबरदस्त कमाई कर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी। फिल्म की लोकप्रियता इस कदर रही कि दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमी नहीं है। जानिए, फिल्म ने अपने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितनी कमाई की है।

‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट – 12वां दिन

फिल्म का ट्रेलर और टीज़र पहले से ही जबरदस्त चर्चा में था, जिसने इसकी रिलीज से पहले ही माहौल गर्म कर दिया था और रिलीज होते ही, अजय देवगन की दमदार परफॉर्मेंस, रितेश देशमुख की मजबूत एक्टिंग और फिल्म के सशक्त संवादों ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत-पाक तनाव के बीच रिलीज के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। अब, जब फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, तब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमी नहीं है।

अब तक का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा:

पहले हफ्ते की कमाई: 95.75 करोड़ रुपये
9वें दिन: 5 करोड़ रुपये
10वें दिन: 8.25 करोड़ रुपये
11वें दिन: 11.75 करोड़ रुपये
और अब, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने 3.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह ‘रेड 2’ का कुल 12 दिनों का कलेक्शन 124.63 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

150 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर

महज 12 दिनों में ‘रेड 2’ साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ‘सिकंदर’, ‘जाट’, और ‘केसरी 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 12वें दिन इसके कलेक्शन में पहली बार हल्की गिरावट देखी गई है, फिर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। अब यह 150 करोड़ क्लब से सिर्फ 26 करोड़ रुपये दूर है और अनुमान है कि यह आंकड़ा इसी हफ्ते पार हो जाएगा। साथ ही, यह फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के 131 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ कर साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन सकती है। अब देखने वाली बात ये है कि ‘रेड 2’ अपने दूसरे हफ्ते के बाकी दिनों में किस तरह का प्रदर्शन करती है और क्या यह 150 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी