न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल वैद्य को इसलिए मिल रही जान से मारने की धमकी, राहुल जैन पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस फेम राहुल वैद्य एक अच्छे गायक हैं। वे इंडियन आइडल के पहले सीजन में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। हाल ही में राहुल का नवरात्रि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 12:41:34

राहुल वैद्य को इसलिए मिल रही जान से मारने की धमकी, राहुल जैन पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस फेम राहुल वैद्य एक अच्छे गायक हैं। वे इंडियन आइडल के पहले सीजन में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। हाल ही में राहुल का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग गरबे की रात रिलीज किया गया था। इसके कारण राहुल अब मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल राहुल के लए गुजरात में पूजी जाने वाली श्री मोगल मां का जिक्र करना भारी पड़ गया। भक्तों ने इसका विरोध किया है। उनके अनुसार गाने में देवी का जिक्र करना सही नहीं है। मामला इतना आगे बढ़ गया कि उन्होंने राहुल को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। राहुल को लगातार धमकीभरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गाने से मां का नाम हटा दिया जाए। इसके अलावा अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर गाने को बैन करने की भी मांग की जा रही है।

rahul vaidya,rahul jain,singer rahul vaidya,composer rahul jain,garbe ki raat song,entertainment news in hindi

राहुल वैद्य के वकील ने कहा, गाने में सम्मान के साथ किया गया है देवी मां का उल्लेख

राहुल के वकील ने बताया कि कल रात से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे हैं, जिनमें लोग उनके क्लाइंट को जान से मारने की बात कह रहे हैं। गाने में सम्मान के संग देवी मां का जिक्र किया गया है और हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुचाना चाहते थे। हालांकि कुछ वर्ग के लोगों को गाने में मां के नाम पर आपत्ति है तो हम उनका भी सम्मान करते हैं और अपने स्तर पर सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें कुछ दिन दें क्योंकि सुधार करने में थोड़ा वक्त लगेगा। भावनाओं का सम्मान करते हुए गाने में सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गाने में राहुल और भूमि त्रिवेदी ने आवाज दी है। इसके म्यूजिक वीडियो में राहुल व निया शर्मा हैं। राहुल गाने का प्रमोशन करने बिग बॉस-15 में पहुंचे थे।

rahul vaidya,rahul jain,singer rahul vaidya,composer rahul jain,garbe ki raat song,entertainment news in hindi

राहुल जैन के खिलाफ एफआईआर, दो बार पीड़िता का गर्भपात कराने सहित कई आरोप

बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर राहुल जैन पर एक महिला लिरिस्ट (गीतकार) ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि राहुल अपने बच्चे को अपना नहीं रहे हैं। पीड़िता के वकील चंद्रकांत अंबानी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि राहुल व पीड़िता ने कई बार संबंध बनाए। राहुल ने दो बार गर्भपात भी करवा दिया और अब अपने बच्चे को अपनाना नहीं चाह रहा। राहुल नहीं चाहता कि किसी को उनके रिश्ते और बच्चे के बारे में पता चले, जो छह माह का हो चुका है।

राहुल ने इस बच्चे का गर्भपात कराने के लिए भी दबाव बनाया था। गर्भपात कराने के लिए उसकी मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं थी लेकिन फिर भी राहुल बार-बार मजबूर करता रहा। बच्चा 6 महीने का हो गया है। राहुल ने पीड़िता की सेविंग्स भी उड़ा दी। राहुल ने उसके गानों का इस्तेमाल किया और उन्हें अपने नाम पर म्यूजिक कंपनी को बेच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव