न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 17 साल बाद इस गायक ने लिया तलाक, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद को बताया ‘पंगा क्वीन’, वीडियो वायरल

महान गायक पंडित वसंतराव देशपांडे के पोते मशहूर शास्त्रीय गायक राहुल देशपांडे इस समय अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 12:39:33

2 News : शादी के 17 साल बाद इस गायक ने लिया तलाक, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद को बताया ‘पंगा क्वीन’, वीडियो वायरल

महान गायक पंडित वसंतराव देशपांडे के पोते मशहूर शास्त्रीय गायक राहुल देशपांडे इस समय अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। राहुल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। राहुल ने बताया कि उनका शादी के 17 साल बाद तलाक हो गया है। राहुल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ दी है। राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए तलाक की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए लिखा, “आप जिंदगी के हर एक मोड़ पर मेरे साथ रहे हो। इसलिए मैं अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी जानकारी आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं।

नेहा और मैंने शादी के 17 साल बाद आपसी सहमति से तलाक लेने और अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने तलाक की प्रक्रिया को निजी रखते हुए पूरा किया। हम दोनों के लिए इस समय सबसे ज्यादा जरूरी हमारी बेटी रेणुका है। हमेशा मेरी बेटी रेणुका मेरे लिए सबसे खास रहेंगी। मैं हमेशा एक को-पैरेंट के तौर पर उसे खूब सारा प्यार करूंगा और सपोर्ट करता रहूंगा। हालांकि इस फैसले से हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है, लेकिन रेणुका के माता-पिता के तौर पर हम हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।”

राहुल ने यह भी बताया कि उन्होंने यह जानकारी देर से इसलिए दी ताकि निजी तौर पर खुद को संभाल सकें और बेटी के हित में हर चीज सोच-समझकर की जा सके। बता दें कि राहुल गायक होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने मराठी सीरियल ‘कटियार कलजात घुसली’ और फिल्म ‘मी वसंतराव’ में काम किया है, जिसकी वजह से उन्हें खास पहचान मिली। उन्होंने फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी जीता।

10 अक्टूबर 1979 को पुणे में जन्मे राहुल शास्त्रीय संगीत, ठुमरी, गजल और भजन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' और 'संगीत सम्राट पर्व 2' जैसे टीवी शो में जज की भूमिका भी निभाई है। वर्ष 2011-12 में राहुल ने काकासाहेब खादिलकर के नाटक 'संगीत मनाना' को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। यह नाटक पांच भागों और 52 गानों में था, लेकिन राहुल ने इसे छोटा करके दो भागों और 22 गानों में कर दिया।

‘पति पत्नी और पंगा’ शो में गोविंदा के साथ रंग जमाएंगी सुनीता आहूजा

दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह है गोविंदा के साथ उनका रिश्ता। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा और बात उनके तलाक तक पहुंच गई। हालांकि सुनीता अलग-अलग इंटरव्यू और विभिन्न अवसरों पर साफ कर चुकी है कि उनका रिश्ता सही-सलामत है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। हाल ही गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल लंबे समय बाद एक साथ दिखा और उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

सुनीता जल्द ही गोविंदा के साथ कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में बतौर मेहमान नजर आने वाली हैं। इस शो को लेकर सुनीता ने पैप्स से बात की और कहा कि वो पंगा क्वीन हैं। सुनीता का शो के सेट से पैपराजी के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सुनीता पैप्स के साथ बात करती नजर आ रही हैं। सुनीता ने कहा, “जाके अभी देखना क्या पंगा करूंगी मैं। एपिसोड देखोगे तो पता चलेगा। पंगा क्वीन हूं मैं पता है ना आप लोगों को।”

इसके बाद जब पैपराजी ने कहा कि गोविंदा सर कहा हैं, जवाब में सुनीता ने कहा, “सर, आ रहे हैं। बाद में देखना आप लोग। सारा मसाला अभी दे देंगे तो बाद में क्या होगा।” सुनीता का ये बयान और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग अब शो इस एपिसोड को देखने को बेकरार हैं। उन्हें गोविंदा और सुनीता की जोड़ी हमेशा से पसंद आती है, जो खूब हंसी-मजाक करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह