न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘युध्रा’ की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा राघव-रेमो का वीडियो, तमिल-तेलुगु में बनेगा इस फिल्म का रीमेक

डांसर व कोरियोग्राफर से एक्टर बने राघव जुयाल और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ आज शुक्रवार (20 सितंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 11:58:01

2 News : ‘युध्रा’ की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा राघव-रेमो का वीडियो, तमिल-तेलुगु में बनेगा इस फिल्म का रीमेक

डांसर व कोरियोग्राफर से एक्टर बने राघव जुयाल और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ आज शुक्रवार (20 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यहां से राघव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। दिग्गज कोरियोग्राफर व डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल भी नजर आईं।

कपल और राघव ने पहले पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद जैसे ही लिजेल अंदर जाने के लिए मुड़ीं, रेमो को राघव ने रोका और उनके पांव छूने लगे। ये देख रेमो हंस पड़े और राघव को उन्होंने गले लगा लिया। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। रेमो, राघव के गुरु भी रहे हैं और दोस्ती वाला रिश्ता भी रहा है। राघव ने रेमो के साथ लंबा समय बिताया है।

उनके साथ फिल्में की हैं। डांस रियलिटी शो भी होस्ट किया है। राघव अब बैक-टू-बैक फिल्में कर रहे हैं। पिछले दिनों राघव 'किल' में दिखे थे। इसमें भी उनका नेगेटिव रोल था। हीरो लक्ष्य लालवानी थे। राघव 'किसी का भाई किसी की जान', 'ABCD', 'स्ट्रीट डांसर' जैसी मूवी में भी काम कर चुके हैं।

लक्ष्य और राघव की फिल्म 'किल' का तमिल-तेलुगु में डायरेक्शन करेंगे रमेश वर्मा

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में दोनों कलाकारों की अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक का पहले ही ऐलान हो चुका है। साउथ इंडियन दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किल' का तमिल व तेलुगु का रीमेक भी बनेगा। इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान रमेश वर्मा ने संभाली है और इसे ए स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित किया जाएगा। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। लॉयंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप ने 87एलेवन एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मिलकर 'किल' के रीमेक बनाने का फैसला किया है। बता दें कि 'किल' का प्रीमियर डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया गया है और OTT पर इसे खूब प्यार मिल रहा है।

करण जौहर ने फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है। इसके डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट हैं। इस फिल्म में आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला ने भी खास रोल किए थे। पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री