न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बात बढ़ने पर राघव ने दी सफाई, एकता-फराह ने ऐसे दी राजकुमार-पत्रलेखा को बधाई, BB-15 : गोवा में हैं माइशा-ईशान

कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने-3 के होस्ट राघव जुयाल एक विवाद में फंस गए हैं। उन पर नॉर्थ-ईस्ट की एक कंटेस्टेंट के खिलाफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 7:22:26

बात बढ़ने पर राघव ने दी सफाई, एकता-फराह ने ऐसे दी राजकुमार-पत्रलेखा को बधाई, BB-15 : गोवा में हैं माइशा-ईशान

कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने-3 के होस्ट राघव जुयाल एक विवाद में फंस गए हैं। उन पर नॉर्थ-ईस्ट की एक कंटेस्टेंट के खिलाफ रेसिस्ट टिप्पणी करने का आरोप लगा है। उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी ट्वीट कर राघव की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। बात बढ़ने के बाद राघव ने एक वीडियो जारी करके स्पष्टीकरण दिया है। शो के जज रेमो डिसूजा, माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे थे। दरअसल पिछले दिनों शो की एक क्लिप वायरल हो गई थी, जिसमें राघव गुवाहाटी (असम) की गुंजन सक्सेना को स्टेज परफॉर्मेंस के लिए बुलाते वक्त अजीब लहजे में बोलते हैं, जिसे वो जिबरिश चाइनीज कहते हैं।

राघव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे शो में से मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसके लिए मुझे हेट कमेंट्स मिल रहे हैं और रेसिस्ट कहा जा रहा है। मैं उसकी कहानी बताना चाहता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि पहले आप पूरे शो देखें, फिर उस क्लिप पर कमेंट करें। पूरे शो में से एक छोटी सी क्लिप निकालकर जज करना ना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए सही रहेगा, ना उन लोगों के लिए जो मुझे जानते हैं। छोटी सी बच्ची गुंजन गुवाहाटी से आई थी। हम बच्चों से पूछते हैं कि आपकी हॉबी क्या है। गुंजन ने बोला कि मैं चाइनीज में बात कर सकती हूं। मेरा टैलेंट है ये। चाइनीज मतलब जिबरिश में। वो शुरू से ही बोलती थी तो हम सब हंसते थे, क्योंकि बच्चे हैं, कुछ भी बोलते हैं। वहां से उसका सिलसिला शुरू हुआ। वो सारे एपिसोड्स में वैसे ही बोलती थी।

उसी वजह से लास्ट के एक एपिसोड में मैंने उसे उसके तरीके से बुलाया, क्योंकि उसका वो क्रिएटिव सारे एपिसोड्स में चलता आ रहा था। जब आप सारे एपिसोड्स देखेंगे तो आपकी समझ में आएगा। मैं नॉर्थ-ईस्ट से बहुत कनेक्टेड हूं। मेरी फैमिली रहती है सिक्किम में। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में मेरे दोस्त हैं। मैं जब भी कहीं अन्याय होता देखता हूं, या रेसिज्म की बात होती है तो स्टैंड लेता हूं और इसकी वजह से क्रिटिसाइज भी किया जाता हूं। मुझे बहुत खेद है, अगर बात से ठेस पहुंची है। मेरा या कलर्स चैनल का ऐसा कोई मोटिव नहीं था, ऐसा कुछ हो। कुछ वायरल करने से पहले आप सब सारे एपिसोड्स देखो कि क्या चलता आ रहा है उस बच्ची के साथ। राघव ने पूरी क्लिप भी शेयर की है।

फराह ने बांधा राजकुमार के सिर पर सेहरा

राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल से भी लंबी दोस्ती के बाद सोमवार रात चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों द्वारा ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच प्रख्यता फिल्ममेकर एकता कपूर ने खास अंदाज में बधाई दी और बताया कि वे आखिरकार वे शादी क्यों अटैंड नहीं कर पाईं। एकता ने इंस्टाग्राम पर राजकुमार और पत्रलेखा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मेरे पेट में पिछले 10 दिनों से कुछ परेशानी है जिसकी वजह से यात्रा नहीं कर सकती हूं। मैं आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां देना चाहती हूं। राज और पत्रा तुम दोनों मुझे प्यार में यकीन दिलाते हों। मुझे तुम दोनों जैसा प्यार कम ही देखने को मिलता है।

जब राज पत्रा के बारे में बात करता है तो ये मुझे विश्वास दिलाता है कि प्यार, खुशी और केयरिंग सिर्फ कुछ समय के लिए नहीं होता है। आप दोनों को शुभकामनाएं।” शादी में शामिल हुईं कोरियोग्राफर फराह खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अनदेखी फोटो शेयर करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। फराह ने लिखा, “आप उस इंसान से शादी नहीं करते हैं, जिसके साथ आप रह सकते हैं...आप उस इंसान से शादी करते हैं, जिसके बिना आप रह नहीं सकते हैं...राजकुमार राव और पत्रलेखा...तुम लोगों की सबसे खूबसूरत और इमोशनल शादी रही है और मुझे पता है ये ऐसी ही रहने वाली है। लव यू राजू और गोल्डी।” फराह ने जो एक फोटो शेयर की है, उसमें वे राजकुमार का सेहरा बांधती हुई नजर आ रही हैं।

raghav juyal,rajkumar rao,miesha iyer,ishaan sehgal,bigg boss-15,ekta kapoor,farah khan,bollywood news in hindi

गोवा में वैकेशन का मजा ले रहे हैं माइशा और ईशान

बिग बॉस-15 की पहली रोमांटिक जोड़ी ईशान सहगल और माइशा अय्यर कुछ ही अंतराल में घर से बेघर हो गए थे। फिलहाल उनकी प्रेम कहानी सुर्खियों में है। यह जोड़ा गोवा में छुट्टियां मना रहा है और खूब मस्ती कर रहा है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हॉलिडे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। कपल एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाता दिख रहा है। माइशा ने सुंदर गाउन पहना है और वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वे ईशान के बगल में बैठी हैं। कपल पूरी तरह से कंपनी का आनंद ले रहा है। वे प्यार में खोए हुए हैं और एक-दूसरे से बिलकुल नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

माइशा-ईशान शो में मिले और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने घर में अपनी फीलिंग्स को शेयर किया। दोनों ने हमेशा स्वीकार किया कि उनकी भावनाएं रियल हैं। उनका प्यार फेक नहीं था। माइशा ने ईशान के साथ रिश्ते को 'नकली और स्क्रिप्टेड' कहने वाले लोगों को करारा जवाब दिया। माइशा ने सवाल किया कि अगर लोग 10-15 साल साथ रहने के बाद अलग हो सकते हैं, तो वे तीन दिन में प्यार क्यों नहीं कर सकते?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका