न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में राघव चड्ढा ने दिए जल्द गुडन्यूज के संकेत, फरहान की ‘120 बहादुर’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 8:23:56

2 News : कपिल के शो में राघव चड्ढा ने दिए जल्द गुडन्यूज के संकेत, फरहान की ‘120 बहादुर’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। फैंस उन पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। कपल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएगा। इस एपिसोड के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। इनमें से एक में कपिल के साथ बातचीत के दौरान राघव ने बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर परिणीति भी दंग रह गईं। शो में कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जैसी और भी कई बातों पर खुलकर बात करेंगे।

इसी दौरान कपिल एक पर्सनल किस्सा सुनाते हैं कि कैसे उनकी मां उनकी पत्नी गिन्नी के घर में आते ही सीधे ग्रैंडकिड मोड में आ गईं। वे राघव-परिणीति को भी बेबी प्लानिंग करने की सलाह देते हैं। राघव यह सुनकर एक्साइटेड हो जाते हैं और कहते हैं, ‘देंगे, आपको देंगे…गुड न्यूज जल्दी देंगे।’ पति की ये बात सुनकर परिणीति हैरान रह जाती हैं और हंसी रोकने की कोशिश करती हैं। कपिल आगे पूछते हैं, ‘गुड न्यूज आ रही है क्या? लड्डू बांटने लगे क्या?’, तो राघव खिलखिलाकर हंसते हुए कहते हैं, ‘किसी न किसी मोड़ पर देंगे।’

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर शो की कई फोटो शेयर की हैं। इनमें कपल को कपिल संग खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में तो वे शादी के बाद होने वाली अंगूठी ढूंढने की रस्म करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि परिणीति ने 13 मई 2023 को राघव के साथ सगाई की थी। दोनों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद उसी साल राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में उनकी शादी हुई।

इसमें करीबी दोस्त और घर वाले ही मौजूद थे। सगाई से पहले परिणीति और राघव ने रिलेशनशिप में होने की बात से इनकार किया था। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। वे कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन साल 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से उनका रिश्ता शुरू हुआ था।

फरहान अख्तर की फिल्म में ‘120 बहादुर’ में होगी राशि खन्ना की अहम भूमिका

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों आगामी देशभक्ति युद्ध ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए अभिनेत्री राशि खन्ना को कास्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार टीम लंबे समय से एक मजबूत महिला किरदार के लिए सही चेहरा खोज रही थी, जो अब जाकर राशि के रूप में मिल गया है। राशि ने 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'योद्धा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से यह साबित कर दिया है कि वह विविध किरदारों को बखूबी निभा सकती हैं।

'120 बहादुर' जैसी भावनात्मक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कहानी के लिए उनके भीतर आवश्यक गंभीरता और गहराई है। फिल्म में राशी किस भूमिका में होंगी, इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका किरदार कहानी को एक खास भावनात्मक मजबूती देगा। फिल्म साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर जवानों ने चीन की विशाल सेना से मोर्चा लिया था।

इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे मेजर शैतान सिंह, जिन्हें उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म में फरहान इस वीर सैनिक मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को इस साल नवंबर में रिलीज किया जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश