न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 12 साल बाद मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, दिखाया बेबी बंप, हंसिका ने नए घर में किया गृह प्रवेश

एक्ट्रेस राधिका आप्टे (39) शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। राधिका ने बुधवार (16 अक्टूबर) को BFI लंदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 11:46:44

2 News : शादी के 12 साल बाद मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, दिखाया बेबी बंप, हंसिका ने नए घर में किया गृह प्रवेश

एक्ट्रेस राधिका आप्टे (39) शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। राधिका ने बुधवार (16 अक्टूबर) को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपनी नई फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' के प्रीमियर पर पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। राधिका ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही सभी को चौंका दिया। राधिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस थी।

लोगों का जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह उनका बेबी बंप था। इससे पहले राधिका ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की थी। ऐसे में उन्होंने अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है। गुनीत मोंगा कपूर ने लिखा, “बधाई हो राधिका।” वहीं एक्टर विजय वर्मा ने भी उन पर प्यार लुटाया। बता दें राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी।

दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां राधिका कंटेंपरेरी डांस सिखाने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपल पास आया और एक-दूसरे को डेट करने लगा। कुछ सालों बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने नॉर्थ इंग्लैंड में इंटीमेट वेडिंग की थी। उल्लेखनीय है कि राधिका अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखती हैं।

काम की बात करें तो राधिका की दो अंग्रेजी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' और 'लास्ट डेज' जल्द ही रिलीज होगी। राधिका हिंदी, मराठी, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। वह ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। राधिका ने ‘पैडमैन’, ‘अंधाधुन’, ‘बदलापुर’, ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

हंसिका मोटवानी ने दो साल पहले सोहेल कथुरिया के साथ की थी शादी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बाल कलाकार के तौर पर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह साल 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' में नजर आईं। इसके बाद दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया। वह तमिल व तेलूगु मूवी के साथ ‘कोई मिल गया’ व ‘आपका सुरूर’ सहित कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हंसिका की पिछली फिल्म इसी साल आई 'गार्जियन' थी।

हंसिका ने साल 2022 में सोहेल कथुरिया के साथ शादी की थी। अब हाल ही में इस कपल ने ड्रीम होम खरीदा है और गृह पूजा के साथ नए घर में एंट्री की। हंसिका ने गृह प्रवेश पूजा की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शुरुआती कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसिका ने पहले हवन करवाया और फिर पति संग कदम से कदम मिलकर घर में प्रवेश किया।

पंडित ने पूरे विधि-विधान के साथ कपल से पूजा करवाई। इसके बाद हंसिका घर में शानदार पोज देती नजर आईं। इस दौरान हंसिका ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। हंसिका ने इस लुक को बालों में गजरा, सोने के हार, चूड़ियां और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया। सोहेल लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी में दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री