Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर. माधवन को है यह शिकायत, मुगलों पर पढ़ाए जाते थे 8 चैप्टर और…, सोनू निगम के खिलाफ मामला दर्ज

साउथ इंडियन एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने इसमें ब्रिटिश वकील नेविल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 12:17:13

2 News : आर. माधवन को है यह शिकायत, मुगलों पर पढ़ाए जाते थे 8 चैप्टर और…, सोनू निगम के खिलाफ मामला दर्ज

साउथ इंडियन एक्टर आर. माधवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने इसमें ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है और उनकी एक्टिंग से हर कोई प्रभावित है। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय दिलाने के लिए भारतीय वकील सी. शंकरन नायर के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड है। इस बीच माधवन ने एक इंटरव्यू में स्कूल सिलेबस में भारतीय इतिहास को लेकर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि देश के अतीत के प्रमुख हिस्सों, खासतौर पर दक्षिणी राज्यों की उपलब्धियों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

माधवन ने न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि भारतीय इतिहास के कुछ हिस्सों पर दूसरों की तुलना में ज्यादा ध्यान क्यों दिया जाता है। ऐसा कहने पर मुझे परेशानी हो सकती है, लेकिन मैं फिर भी यह कहूंगा। जब मैंने स्कूल में इतिहास पढ़ा था, तो मुगलों पर 8 चैप्टर, हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यताओं पर 2, ब्रिटिश शासन और स्वतंत्रता संग्राम पर 4 और दक्षिणी राज्यों - चोल, पांड्य, पल्लव और चेर पर सिर्फ 1 चैप्टर था। जहां मुगलों और अंग्रेजों ने लगभग 800 सालों तक शासन किया, वहीं चोल साम्राज्य 2400 वर्षों तक चला और समुद्री यात्रा में आगे रहा, जिसके व्यापार मार्ग रोम तक पहुंचते थे।

उनका सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभाव कोरिया तक फैला हुआ था, फिर भी यह समृद्ध इतिहास केवल एक चैप्टर में ही सिमट गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही NCERT ने कक्षा 7 की इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य और दिल्ली सल्तनत के सभी रेफरेंस को हटाने का फैसला किया है। इन सब्जेक्ट्स को पवित्र भूगोल, महाकुंभ उत्सव और मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं के पाठों से बदल दिया गया है। माधवन ने कहा कि यह किसका नेरेटिव है? सिलेबस6 किसने तय किया? तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है, लेकिन कोई भी इसके बारे में नहीं जानता। हमारी संस्कृति में छिपे वैज्ञानिक ज्ञान का अभी मजाक उड़ाया जा रहा है।
r madhavan,south indian actor r madhavan,madhavan histoy,kesari chapter 2,madhavan kesari 2,sonu nigam,singer sonu nigam सिंगर सोनू निगम पर लगा कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ समुदाय के अपमान का आरोप

मशहूर सिंगर सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरु में शुक्रवार (2 मई) को एक शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत 25-26 अप्रैल को बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान उनके दिए गए विवादास्पद बयान के कारण दर्ज की गई है। सोनू पर आरोप है कि उन्होंने कन्नड़ समुदाय का अपमान किया और राज्य में अलग-अलग भाषाई समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की। कन्नड़ नागरिकों का कहना है कि सोनू ने कन्नड़ भाषा और उनकी संस्कृति के खिलाफ अपमानजनक बात कही है, जो उनके लिए बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

सोशल मीडिया पर सोनू के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई। सोनू के बयान को लेकर बेंगलुरु के पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। सोनू ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं का उल्लंघन किया है। इनमें धारा 352(1) (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 351(2) (आपराधिक मानहानि) और धारा 353 (धार्मिक या भाषाई भावनाओं को ठेस पहुंचाना) शामिल हैं।

सोनू का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो बोल रहे हैं-“मैंने अपने करिअर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन मैंने जो सबसे अच्छे गाने गाए हैं, वे कन्नड़ भाषा में हैं। जब भी मैं आपके शहर आता हूं, तो ढेर सारा प्यार लेकर आता हूं। हम कई जगहों पर शो करते हैं, लेकिन जब भी हम कर्नाटक में कोई शो करते हैं, तो हम आपके लिए ढेर सारा सम्मान लेकर आते हैं। आपने मुझे अपने परिवार की तरह माना है, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है कि वहां का एक लड़का, जो मेरे करिअर जितना भी बड़ा नहीं है, मुझे कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमका रहा है। पहलगाम में हुई घटना के पीछे यही कारण है। कृपया देखें कि आपके सामने कौन खड़ा है। मैं आप लोगों से प्यार करता हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका