न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रेंचाइजी में बदली पुष्पा, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर किया पार्ट 3 का ऐलान

पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद सबकी चहेती श्रीवल्ली ने अपने पोस्ट में इस बात का संकेत दिया था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 8:23:23

फ्रेंचाइजी में बदली पुष्पा, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर किया पार्ट 3 का ऐलान

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही खूब तहलका मचा दिया था। एडवांस बुकिंग में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फैंस की उत्सुकता को देखते हुए कई सिनेमाघरों में फिल्म के मिडनाइट शो रखे गए थे।

अब पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में आने के बाद मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। सिंघम अगेन, केजीएफ 3, भूल भुलैया 3 के बाद अब पुष्पा 2 भी फ्रेंचाइजी की इस रेस में शामिल हो गई है। हाल ही में मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ फैंस को बताया है कि पुष्पा: द राइज और पुष्पा: द रूल के बाद वो इसका तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट का टाइटल रिवील करने के साथ ही उन्होंने इस बात का भी इशारा दिया कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ विलेन की भूमिका में कौन नजर आएगा।

पुष्पा 3 के बारे में

पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद सबकी चहेती 'श्रीवल्ली' ने अपने पोस्ट में इस बात का संकेत दिया था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है। अब मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। उन्होंने पुष्पा 3 की घोषणा अपने किसी आधिकारिक सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि थिएटर में ही की है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में मेकर्स ने खुलासा किया कि फिल्म 'पुष्पा' का तीसरा पार्ट आएगा, जिसका नाम 'पुष्पा: द रैम्पेज' होगा। पहले पार्ट में फहाद फासिल ने विलेन का रोल प्ले किया था, वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में साउथ स्टार जगपति बाबू कोटम वीरप्रताप रेड्डी के रोल में नजर आए थे। फिल्म के आखिर में पोस्ट-क्रेडिट सीन में पुष्पा-3 के विलेन का चेहरा सामने नहीं आया, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय देवरकोंडा विलेन के रूप में तीसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन से भिड़ते नजर आ सकते हैं।

मेकर्स ने फिल्म के अंत को खुला छोड़ा है। उन्होंने अंतिम दृश्य में मुलैठी परिवार के घर शादी के समारोह में बम धमाका बताया है। अब यह तो तय है कि इस बम धमाके में मुलैठी परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर खत्म हुआ होगा। अब देखने की बात यह है कि तीसरे पार्ट में कौन रहता है और कौन परदे से गायब होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री