न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर में आमने-सामने दिखे अर्जुन-फहाद, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोशन पोस्टर रिलीज

फैंस में आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अब ‘पुष्पा : द रूल’ का काउंटडाउन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 8:13:30

2 News : ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर में आमने-सामने दिखे अर्जुन-फहाद, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोशन पोस्टर रिलीज

फैंस में आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अब ‘पुष्पा : द रूल’ का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है। ‘पुष्पा : द राइज’ की तगड़ी सफलता के बाद इसका सीक्वल और भी धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। माइथ्री ऑफिशियल ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसका कैप्शन है, “#Pushpa2TheRule के लिए एक महीना बाकी है। खुद को तैयार रखें - साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म एक महीने में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। जल्द होने वाला है ट्रेलर का धमाका।”

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। इसे मैश्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है। पोस्टर में अल्लू और फहाद एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी। हालांकि जून में निर्माताओं ने नई रिलीज डेट 6 दिसंबर तय की थी। फिर उन्होंने इसमें बदलाव कर दिया। अब यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें 6 दिसंबर को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज होगी।

हाल ही अल्लू-रश्मिका का रोमांटिक पोस्टर जारी हुआ था। इसमें उनके पति-पत्नी वाले पल को कैद किया गया। फिल्म में ‘पुष्पा राज’ की भूमिका निभाने वाले अल्लू अर्जुन को प्यार से ‘श्रीवल्ली’ बनीं रश्मिका को निहारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि अल्लू 15 नवंबर से पटना, कोच्चि, चैन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का दौरा करेंगे। 15 नवंबर के आस-पास एक मेगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगी।

विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसमें विक्रांत ने कमाल का अभिनय किया और फिल्म ने शानदार कमाई की। विक्रांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रंजन चंदेल हैं, जिन्होंने वामिका गब्बी की वेब सीरीज 'ग्रहण' बनाई थी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं।

अब 'द साबरमती रिपोर्ट' से विक्रांत की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार नजर आ रहा है। विक्रांत करिअर में पहली बार पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे। जी स्टूडियो ने आज मंगलवार (5 नवंबर) को फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जिसने सच देखा, क्या वो सच दिखाएगा? जब सत्य का षड्यंत्र से मिलन होगा तो जीत किसकी होगी?” इसके साथ मेकर्स ने जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इसमें विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा के भी अहम रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री