न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पा -2 की कमाई में 2रे दिन आई 45% की गिरावट, इन फिल्मों से निकली आगे, नहीं तोड़ पाई KGF-2 का रिकॉर्ड

दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 45.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Dec 2024 1:03:10

पुष्पा -2 की कमाई में 2रे दिन आई 45% की गिरावट, इन फिल्मों से निकली आगे, नहीं तोड़ पाई KGF-2 का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 165 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 45.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद कुल कमाई और दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा 2' अन्य भारतीय फिल्मों से आगे है।

शुक्रवार को पुष्पा 2 : द रूल की कमाई में आई गिरावट को देखते हुए सिनेमाघरों में इस फिल्म के शोज में भी काफी कमी की गई है। गुरुवार शुक्रवार को जहाँ मल्टीप्लेक्सेस में इस फिल्म के औसतन 20 शो प्रतिदिन चलाए गए थे, वहीं शनिवार को इसके औसनत प्रतिदिन 12 शो चलाए जा रहे हैं। इससे साफ होता है कि फिल्म के कारोबार में आई गिरावट ने संकेत दे दिया है कि रविवार के बाद इसके कारोबार में काफी बड़ी तादाद में गिरावट आएगी। हालांकि सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने रविवार को अपने यहाँ शोज की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा की है और इन बढ़े हुए शोज की एडवांस बुकिंग बुक माई शो पर हो रही है।

पुष्पा 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पुष्पा 2 ने देशभर में 90.1 करोड़ रुपए कमाए। इसमें पांचों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है।

हिंदी भाषा- 55 करोड़ रुपए

तेलुगु भाषा- 27.1 करोड़ रुपए

तमिल भाषा- 5.5 करोड़ रुपए

कन्नड़ भाषा- 60 लाख रुपए

मलयालम भाषा- 1.9 करोड़ रुपए

इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 265 करोड़ रुपए हो गई है। दूसरे दिन की कमाई के साथ ही 'पुष्पा 2' कई फिल्मों से आगे निकल गई है। हालांकि पुष्पा 2 दूसरे दिन 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। केजीएफ 2 ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर 90.5 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं में 90.1 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस हिसाब से यह फिल्म केजीएफ से 40 लाख रुपये पीछे रह गई है। हालांकि अल्लू अर्जुन की फिल्म शाहरुख खान की जवान, रणबीर कपूर की एनिमल और प्रभास की बाहुबली से आगे निकलने में सफल रही।

दूसरे दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में

केजीएफ 2- 90.5 करोड़ रुपये

पुष्पा 2- द रूल 90.1 करोड़ रुपये

बाहुबली- 90 करोड़ रुपये

आरआरआर- 86.7 करोड़ रुपये

एनिमल- 66.27 करोड़ रुपये

कल्कि 2898 एडी- 59.3 करोड़ रुपये

जवान- 53.23 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी

वहीं, 'पुष्पा 2' की पहले दिन की कमाई की बात करें तो यह फिल्म गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन गई। यह हिंदी भाषा में भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसने 'जवान' और 'एनिमल' के पहले दिन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। साथ ही, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'आरआरआर' से आगे निकल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री