न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2000 करोड़ के कारोबार करने की तैयारी में पुष्पा 2: द रूल, रिलीज से पहले कमाये 900 करोड़

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि दर्शकों की पसन्द पर खरा उतरने के चक्कर में इसे री शूट किया गया है, जिससे इसकी लागत 500 करोड़ तक पहुँच गई है। यह फिल्म 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 4:39:37

2000 करोड़ के कारोबार करने की तैयारी में पुष्पा 2: द रूल, रिलीज से पहले कमाये 900 करोड़

निर्देशक सुकुमार और अभिनेता अल्लू अर्जुन की वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुई फिल्म पुष्पा: द राइजिंग ने कोरोना महामारी के बाद दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में बड़ी कामयाबी हासिल की थी। इस फिल्म को पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। तमिल, तेलुगू के साथ-साथ इसने हिन्दी बेल्ट में भी जबरदस्त कमाई की थी। इसके बाद से दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग पुष्पा 2: द रूल का इंतजार कर रहे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि दर्शकों की पसन्द पर खरा उतरने के चक्कर में इसे री शूट किया गया है, जिससे इसकी लागत 500 करोड़ तक पहुँच गई है। यह फिल्म 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल होगी इसमें कहीं कोई दोराय नहीं है। सिनेमाई प्रदर्शन से पूर्व ही पुष्पा 2 जबरदस्त कमाई करने में सफल रही है। प्राप्त समाचारों के अनुसार पुष्पा 2 के सिनेमा प्रदर्शन अधिकार 650 करोड़ में बिके हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी रकम है। वितरकों और प्रदर्शकों का इस फिल्म पर इतना बड़ा दांव लगाना अपने आप में आश्चर्य की बात है। इसके साथ ही पुष्पा 2 को ओटीटी प्लेटफार्म से बड़ी रकम प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के पैन इंडिया अधिकार खरीदे हैं जिसके लिए इसने 270 करोड़ की रकम अदा की है।

पुष्पा 2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह वर्ष 2024 की पहली और आखिरी ऐसी फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर चुकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। उम्मीद की जा रही है भारत में ही यह फिल्म 800 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो यह अपने आप में एक आश्चर्य होगा।

वैश्विक स्तर पर पुष्पा 2 को लेकर यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भारत के अतिरिक्त विदेशों से भी बड़ा कारोबार करने में सफल होगी। ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि पुष्पा 2 वर्ल्ड वाइड 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी।

लेकिन यह तभी सम्भव है जब फिल्म को चीन में प्रदर्शित करने की मंजूरी मिल जाए। आमिर खान की दंगल ने केवल चीन से 1100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। अब अगर चीन में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को प्रदर्शन की इजाजत मिल जाती है तो यह आंकड़ा प्राप्त करना सहज महसूस किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री