Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने में सफल हुई पुष्पा 2: द रूल, अब नजरें दंगल के रिकॉर्ड पर

पुष्पा 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने ना केवल हिंदी वर्जन में जबरदस्त कमाई की बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बनी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 7:05:36

बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने में सफल हुई पुष्पा 2: द रूल, अब नजरें दंगल के रिकॉर्ड पर

मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी और प्रदर्शित हुई फिल्म पुष्पा 2: द रूल को हिन्दी वर्जन में जो सफलता प्राप्त हुई वह इसके निर्माताओं की सोच से परे की बात साबित हुई है। यह तो सभी को पता था कि पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी लेकिन उसे इतनी बड़ी सफलता मिलेगी इस बात का अंदाजा निर्माताओं को नहीं था। पुष्पा 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने ना केवल हिंदी वर्जन में जबरदस्त कमाई की बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बनी। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अहम रोल किए हैं। फिल्म ने देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है।

पुष्पा 2 ने अपने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने 29वें दिन 5.1 करोड़ रुपये कमाए। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी वर्जन में 3.75 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु से 1.18 करोड़, तमिल से 15 लाख, कन्नड़ और मलयालम से 1-1 लाख रुपये की कमाई की।

भारत में पुष्पा 2 का ये रहा कलेक्शन-

पुष्पा 2 पहला हफ्ता- 725.8 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 दूसरा हफ्ता- 264.8 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 तीसरा हफ्ता- 129.5 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 कलेक्शन 23वां दिन- 8.75 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 कलेक्शन 24वां दिन- 12.5 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 कलेक्शन 25वां दिन- 16 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 कलेक्शन 26वां दिन- 6.65 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 कलेक्शन 27वां दिन- 5.1 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1189.85 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 ने दुनिया भर में इतिहास रच दिया। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1799 करोड़ रुपये की कमाई की है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 प्रभास की बाहुबली 2 (1788 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अब पुष्पा 2 की नजरें आमिर खान की फिल्म दंगल को पीछे छोड़ने पर लगी हुई हैं। गौरतलब है कि आमिर खान अभिनीत दंगल ने 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका