प्रियंका चोपड़ा जोनास के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री वेडिंग फंक्शन 4 फरवरी, 2025 को हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। उसके बाद परिवार ने मेहंदी समारोह का जमकर जश्न मनाया और 5 फरवरी को एक छोटी सी माता की चौकी का आयोजन किया। अब बॉलावुड की देसी गर्ल पीसी ने इस पूजा-पाठ की कुछ इनसाइड फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ माता की चौकी पर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा जोनास भारत में सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री वेडिंग फंक्शन के पहले ही अपने परिवार संग पहुंच गई थीं। एक्ट्रेस ने 5 फरवरी, 2025 की रात में माता की चौकी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ पूजा घर में दिखाई दे रही हैं। इस पूजा के साथ ही सिद्धार्थ और नीलम अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
इस खास मौके पर पीसी ने इंडियन आउटफिट पहनने और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ ट्विनिंग भी कीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पूजा की अनदेखी झलकियां शेयर कीं। पहली तस्वीर में, उन्हें अपनी बेटी मालती के साथ माता की चौकी में देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरी फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को नीले समुद्र को देखते हुए निहार रही थीं।
![प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग भाई सिद्धार्थ की माता की चौकी पर लिया आशीर्वाद, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल priyanka chopra blessings siddharth mother,priyanka chopra malti pictures viral,priyanka chopra family,priyanka chopra siddharth,priyanka chopra daughter malti,priyanka chopra viral pictures,priyanka chopra latest news,priyanka chopra family blessings,priyanka chopra siddharth mom,priyanka chopra malti viral,priyanka chopra siddharth relationship,priyanka chopra instagram,priyanka chopra family moments,priyanka chopra emotional moments,priyanka chopra with daughter and mother-in-law]()
भाई सिद्धार्थ की माता की चौकी में पीसी ने ब्राउन कलर के स्लीवलेस सूट के साथ गोल्डन पलाजो पैंट और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। वहीं एक्ट्रेस की बेटी ने भी ब्राउन कलर का कुर्ता-पैंट सेट पहनाया था, जिसमें दोनों मां और बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
![प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग भाई सिद्धार्थ की माता की चौकी पर लिया आशीर्वाद, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल priyanka chopra blessings siddharth mother,priyanka chopra malti pictures viral,priyanka chopra family,priyanka chopra siddharth,priyanka chopra daughter malti,priyanka chopra viral pictures,priyanka chopra latest news,priyanka chopra family blessings,priyanka chopra siddharth mom,priyanka chopra malti viral,priyanka chopra siddharth relationship,priyanka chopra instagram,priyanka chopra family moments,priyanka chopra emotional moments,priyanka chopra with daughter and mother-in-law]()
वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें मालती मैरी अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की मदद से रस्सी पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। इस बीच, काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम अभी एसएसएमबी 29 है।