न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म में होंगी प्रियंका! एक्ट्रेस को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में मिला पुरस्कार

‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘SSMB 29’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 7:23:40

2 News : राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म में होंगी प्रियंका! एक्ट्रेस को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में मिला पुरस्कार

‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘SSMB 29’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। एक्टर महेश बाबू मूवी के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है। अब इसके लिए प्रियंका चोपड़ा (42) का नाम सामने आ रहा है। हाल ही फिल्मफेयर में एक रिपोर्ट छपी। इसके अनुसार राजामौली ने प्रियंका को एक फिल्म का ऑफर दिया है। माना जा रहा है कि यह ‘SSMB 29’ ही है।

प्रियंका और राजामौली के बीच जो बातचीत हुई, वो पॉजिटिव रही। फिलहाल फाइनल डिटेल पर चर्चा चल रही है। प्रियंका जल्द ही फिल्म साइन कर सकती हैं। साल 2023 में प्रियंका ने राजामौली की ‘RRR’ के लिए उनके ‘जंजीर’ के को-स्टार रामचरण की तारीफ की थी। प्रियंका और राजामौली कई बार मिल चुके हैं।

प्रियंका का रोल लगभग कंफर्म माना जा रहा है। इस बारे में जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की संभावना है। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू हो सकती है। इसे साल 2027-28 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि राजामौली इस 1000 करोड़ी फिल्म के लिए हॉलीवुड से एक्ट्रेस ला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों प्रियंका बॉलीवुड के बजाय हॉलीवुड में ही काम कर रही हैं।

प्रियंका ने कहा, मैं एक ऐसे उद्योग से आती हूं जो हिंदी और तेलुगु बोलता है...

प्रियंका चोपड़ा को गुरुवार (12 दिसंबर) को जेद्दा में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2024 में मानद पुरस्कार मिला। सारा जेसिका पार्कर ने प्रियंका को अवार्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम में रेड कार्पेट पर प्रियंका के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास भी उनके साथ थे। प्रियंका ने फेस्टिवल की तस्वीरें शेयर कर लिखा, “रेड सी फिल्म फेस्टिवल, इस शानदार सम्मान के लिए धन्यवाद। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। मनोरंजन की दुनिया को लगातार एक साथ लाने के लिए (sic)।”

प्रियंका ने शिमरी गाउन पहना था, जबकि निक काले ब्लेजर व ट्राउजर और सफेद शर्ट में थे। अवार्ड मिलने पर प्रियंका ने कहा कि जब मैंने काम करना शुरू किया, तब मैं 18 साल की थी। मैं एक ऐसे उद्योग से आती हूं जो हिंदी और तेलुगु बोलता है, मूल रूप से गैर-अंग्रेजी फिल्में। मुझे याद है कि जब मैं सीमाओं के पार काम की तलाश कर रही थी, तो मुझे बताया गया कि गैर-अंग्रेजी फिल्में नहीं चलती हैं।

फिर भी, हम आज यहां हैं। आप दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों के लिए राष्ट्रीयता, भाषा और सीमाओं के बारे में सोचे बिना एक साथ आने के लिए एक सुरक्षित, अविश्वसनीय स्थान बनाने में सक्षम हैं। मैं यहां होने और इस अविश्वसनीय सम्मान को प्राप्त करने के लिए इस मंच पर खड़े होने के लिए बहुत आभारी महसूस करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क