न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के नाम की मेहंदी रचाई, बेटी मालती ने भी लगाया मेंहदी का रंग

करवाचौथ से ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी रचा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। देशभर में सुहागिन महिलाएं इस व्रत और उत्सव की तैयारियों में जुटी हैं, ऐसे में प्रियंका का यह खूबसूरत जेस्चर फैंस के लिए एक प्यारा सरप्राइज बन गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 1:35:38

करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के नाम की मेहंदी रचाई, बेटी मालती ने भी लगाया मेंहदी का रंग

करवाचौथ से ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी रचा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। देशभर में सुहागिन महिलाएं इस व्रत और उत्सव की तैयारियों में जुटी हैं, ऐसे में प्रियंका का यह खूबसूरत जेस्चर फैंस के लिए एक प्यारा सरप्राइज बन गया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने हाथों की मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। मेहंदी पर साफ-साफ उनके पति निक का नाम लिखा हुआ है।

इस वीडियो की खास बात यह है कि सिर्फ प्रियंका ही नहीं, बल्कि उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगवाई है। मालती के छोटे-छोटे हाथों पर सजी मेंहदी फैंस के दिल जीत रही है। वीडियो के साथ प्रियंका ने मज़ेदार अंदाज़ में लिखा — “शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…”। बता दें कि शिरीन चारनिया एक जानी-मानी मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है।

प्रियंका कई बार इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके पति निक जोनस भारतीय संस्कृति और उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं। वहीं प्रियंका भी ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों को उतनी ही श्रद्धा से निभाती हैं। उनके घर में हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं को समान महत्व दिया जाता है और वे अपनी बेटी मालती को दोनों संस्कृतियों की शिक्षा दे रही हैं।

प्रियंका और निक की शादी साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बेहद शाही अंदाज में हुई थी। इस शादी में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों का समावेश किया गया था। इसके बाद 2022 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें निक उन्हें प्यार से तैयार होने में मदद करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो कपल की शानदार बॉन्डिंग को बखूबी दर्शाता है।

प्रियंका को हाल ही में मुंबई में बुलगारी ब्रांड के एक इवेंट में देखा गया था, जहाँ उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। वे इस लक्ज़री ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं। इसके बाद वह मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल में पहुंचीं और अपने पर्पल ट्रेडिशनल लुक से सुर्खियाँ बटोरीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म SSMB 29 में काम कर रही हैं, जो उनके करियर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास