Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियदर्शन ने अक्षय-सैफ के फैंस को दी यह खुशखबरी, ‘धड़क 2’ के गाने में दिखी सिद्धांत-तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री

दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कुछ समय पहले बताया था कि वे अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करने वाले हैं। फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 8:45:08

2 News : प्रियदर्शन ने अक्षय-सैफ के फैंस को दी यह खुशखबरी, ‘धड़क 2’ के गाने में दिखी सिद्धांत-तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री

दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कुछ समय पहले बताया था कि वे अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करने वाले हैं। फैंस को 17 साल बाद इस जोड़ी को बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिलने जा रहा है। फिल्म एक एक्शन-ड्रामा होगी जिसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। इससे पहले अक्षय-सैफ साल 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में साथ काम करते दिखे थे। अक्षय-सैफ की फोटो शेयर करते हुए प्रियदर्शन ने बताया कि यह खबर पक्की है और मैं दोनों स्टार्स के साथ फिल्म बना रहा हूं। यह खबर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से फैल रही है और फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

प्रियदर्शन ने आज मंगलवार (15 जुलाई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “लॉर्ड्स में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ 'हैवान' मेरी अगली फिल्म है।” तस्वीर में अक्षय बेज ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने, चश्मा लगाए, सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, सैफ नीली शर्ट और स्प्रिंग एविएटर में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। दोनों बातचीत करते दिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी और माना जा रहा है कि यह साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय और सैफ की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है।

दोनों ने साथ में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘आरजू’, ‘कीमत’, ‘टशन’, ‘कमबख्त इश्क’ जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रियदर्शन यूं तो इन दिनों फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी है। इसके अलावा वे फिल्म 'भूत बंगला' भी बना रहे हैं, जिसमें अक्षय लीड रोल में हैं। अक्षय की पिछली फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ थी।

डायरेक्टर शाजिया इकबाल की मूवी ‘धड़क 2’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ आज मंगलवार (15 जुलाई) को रिलीज हो गया। इसकी हर एक धुन में प्यार की मासूमियत और भावनाओं की गहराई झलकती है। इस रोमांटिक ट्रैक को श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने में सिद्धांत का एक अलग ही रूप सामने आता है, एक ऐसा प्रेमी जो अपने जज्बातों को पूरी सच्चाई और सादगी के साथ जीता है।

सिद्धांत और तृप्ति के किरदार के बीच पनपता नाजुक रिश्ता बेहद खूबसूरती से सामने आता है। उनके बीच की केमिस्ट्री किसी बनावटी स्क्रिप्ट की नहीं, बल्कि रियल इमोशन की तरह लगती है। जहां सिद्धांत की अंडरस्टेटेड और ईमानदार परफॉर्मेंस उनके किरदार में आत्मा भर देती है, वहीं तृप्ति की शांत सौंदर्यता और नजरों की मासूमियत गाने में एक अलग ही नजाकत ला देती है। गाना केवल एक रोमांटिक ट्रैक नहीं है, बल्कि एक ऐसी लव स्टोरी की शुरुआत का आभास कराता है जो सुकून से भरी है, लेकिन भीतर से हिला देने वाली भी।

फिल्म डायरेक्टर शाजिया इकबाल हैं। ‘धड़क 2’ का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने मिलकर किया है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें यह फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई ‘धड़क’ का अगला भाग है, जिसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका