न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त की बहन प्रिया ने ‘संजू’ फिल्म में निकालीं ये कमियां, भूमि-ईशान की ‘द रॉयल्स’ का ट्रेलर रिलीज

संजय दत्त बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स की कैटेगरी में शुमार किए जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे आज भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 7:43:59

2 News : संजय दत्त की बहन प्रिया ने ‘संजू’ फिल्म में निकालीं ये कमियां, भूमि-ईशान की ‘द रॉयल्स’ का ट्रेलर रिलीज

संजय दत्त बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स की कैटेगरी में शुमार किए जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। रील दुनिया में तो लोगों को संजू बाबा पसंद आते ही हैं, साथ ही रियल लाइफ में भी उनका अंदाज सबको आकर्षित करता है। उनकी पर्सनलिटी कमाल की है। हालांकि संजय की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। इसके बावजूद संजय ने अपना संतुलन नहीं खोया और विपरीत हालातों का पूरी हिम्मत के साथ सामना किया। साल 2018 में उनकी बायोपिक ‘संजू’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसमें रणबीर कपूर ने संजय का रोल निभाया था। रणबीर के साथ विक्की कौशल, दीया मिर्जा, परेश रावल के भी अहम किरदार थे। फिल्म खूब पसंद की गई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस बीच संजय की बहन प्रिया दत्त ने ‘संजू’ को लेकर निराशा जाहिर की है। प्रिया ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में कहा कि फिल्म वास्तव में एक बायोपिक का सार नहीं पकड़ पाई, खासकर इसलिए क्योंकि यह एक अकेले दोस्त पर फोकस किया गया था। फिल्म में परिवार के रोल और उनके माता-पिता के प्रभाव को अधिक गहराई से क्यों नहीं दिखाया गया।

मुझे लगता है कि फिल्म ने मेरे माता और पिता के साथ न्याय नहीं किया। बहुत कुछ था जिसके बारे में बताया ही नहीं गया। यहां तक कि बाप-बेटे के रिश्ते को भी और गहराई से दिखाया जा सकता था। मेरा मानना है कि और भी बहुत कुछ दिखाया जा सकता था। मैंने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से बात करने के बारे में सोचा था, लेकिन आखिरकार मैंने ऐसा नहीं किया। फिल्म में सिर्फ संजय की कहानी पर फोकस किया गया और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को छोड़ दिया गया।

जब मैं संजय को फोन करने के लिए सोच रही थीं, तो मुझे लगा कि फिल्म निर्माताओं के दिमाग में एक अलग ही विजन है। फिल्म का मुख्य फोकस संजय पर था, जिसे मैं समझती हूं लेकिन यह कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। संजय की जितनी दिक्कतें थी वो फिल्म में अच्छे से नहीं दिखाई गई। उल्लेखनीय है कि संजय की अगली फिल्म ‘द भूतनी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

priya dutt,sanjay dutt,sanjay priya,sanju movie,rajkumar hirani,ranbir kapoor,bhoomi pednekar,ishaan khatter,the royals web series

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टटर की फिल्म 'द रॉयल्स' पिछले कई दिनों से खबरों में है। यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में भूमि की जोड़ी पहली बार ईशान के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब निर्माताओं ने 'द रॉयल्स' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसकी कहानी काल्पनिक शहर मोरपुर में स्थित एक शाही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

सीरीज में साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अपनी चमक बिखेरेंगे। इसके अलावा विहान समत, काव्या त्रेहन, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी जैसे कलाकर भी नजर आएंगे। ट्रेलर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है। 'द रॉयल्स' के डायरेक्शन का जिम्मा प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना के पास है। सीरीज का प्रीमियर 9 मई से होगा। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भूमि ने कहा कि सोफिया का किरदार निभाना एक प्रेरक और जमीन से जुड़ा अनुभव है।

नेटफ्लिक्स और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के साथ 'द रॉयल्स' में काम करना शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया। ईशान ने कहा कि इतने शानदार और अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना प्रेरणादायक था। यह मेरा नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ पहला और ग्लोबल स्तर पर दूसरा प्रोजेक्ट है। मेरे लिए यह एक रोमांचक सफर रहा। अविराज मेरा अब तक का सबसे मजेदार किरदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी