Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी के जन्म के बाद कपल में बढ़ती जा रही दरार! प्रिंस ने पत्नी युविका पर ऐसे साधा निशाना, शेयर की यह पोस्ट

‘बिग बॉस 9’ फेम कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का रिश्ता इस समय ठीक नहीं चल रहा। वे शादी के 6 साल बाद अक्टूबर में एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 11:10:03

बेटी के जन्म के बाद कपल में बढ़ती जा रही दरार! प्रिंस ने पत्नी युविका पर ऐसे साधा निशाना, शेयर की यह पोस्ट

‘बिग बॉस 9’ फेम कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का रिश्ता इस समय ठीक नहीं चल रहा। वे शादी के 6 साल बाद अक्टूबर में एक प्यारी बिटिया के माता-पिता बने और उसके बाद से ही उन्हें लेकर अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। पिछले दिनों युविका की डिलीवरी के दौरान उनके साथ ना होने पर ट्रॉल्स ने प्रिंस को निशाने पर लिया था। इस पर प्रिंस ने बताया था कि युविका ने उन्हें डिलीवरी के बारे में कुछ नहीं बताया था।

प्रिंस के इस व्लॉग के बाद युविका ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डिलीवरी को लेकर प्रिंस और उनके परिवार से कई डिटेल शेयर की थीं। अब प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर युविका का नाम लिए बगैर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। प्रिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। प्रिंस ने लिखा, “कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोल के सच्चे बन जाते हैं। और कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं।

इस जमाने में रिश्ते से ज्यादा व्लॉग्स इम्पॉर्टेंट है।” प्रिंस ने जया किशोरी का भी एक वीडियो री-शेयर किया है, जिसमें मानसिक शांति के लिए चुप रहने की वकालत की गई है, भले ही किसी की कोई गलती न हो। इस पर कमेंट करते हुए, प्रिंस ने कहा, “बिल्कुल सच।” उल्लेखनीय है कि युविका बेटी के जन्म के बाद उसे लेकर अपनी मां के पास रहने चली गईं।
prince narula,actor prince narula,yuvika chaudhary,actress yuvika chaudhary,prince yuvika,yuvika daughter,prince insta story,bigg boss 9 प्रिंस ने बेटी के साथ मनाया था जन्मदिन, युविका नहीं आईं नजर

प्रिंस ने पूर्व में जो वीडियो शेयर किया था उसमें उन्होंने कहा कि पहले जब बेबी होना था तो मुझे पता ही नहीं था, मैं पुणे में शूट कर रहा था। अचानक मुझे पता चला किसी से कि आज डिलीवरी है। मेरे लिए सरप्राइज रखा हुआ था। मुझे लगा पता नहीं कैसा सरप्राइज है। थोड़ा अजीब सा लग रहा था, मैं भाग कर आया। यहां आया तो पैरेंट्स को कॉल किया, वो भी गुस्सा हो गए थे। हाल ही प्रिंस ने अपना बर्थडे भी बेटी के साथ मनाया था।

उन्होंने युविका के साथ की एक भी फोटो शेयर नहीं की थी। वहीं युविका ने भी उन्हें विश नहीं किया था। ऐसे में फैंस उनके रिश्ते को लेकर आशंकित है। वे दुआ कर रहे हैं कि सब ठीक हो जाए और वे इस कपल को फिर से साथ-साथ प्यारभरे पल बिताते हुए देख सके। प्रिंस के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज’ में नजर आएंगे। प्रिंस कई टीवी शो का हिस्सा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका