न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर आईं नन्हीं परी, नीलम ने पहली बार बताया क्यों हुआ था तलाक

एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरुला के घर में खुशियों की बरसात हो गई है। शनिवार (19 अक्टूबर) शाम को युविका ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 7:21:33

2 News : युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर आईं नन्हीं परी, नीलम ने पहली बार बताया क्यों हुआ था तलाक

एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरुला के घर में खुशियों की बरसात हो गई है। शनिवार (19 अक्टूबर) शाम को युविका ने एक बेटी को जन्म दिया है। प्रिंस के पिता यानी नन्हीं परी के दादा जोगिंदर नरुला ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं। यह परिवार के लिए काफी अहम समय है और सभी इसकी खुशियां मनाने के लिए तैयार हैं।” बता दें कि प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात साल 2015 में 'बिग बॉस 9' में हुई थी, जहां उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया।

कपल ने साल 2016 में सगाई की और दो साल के बाद 2018 में शादी कर ली। उनकी शादी ने मीडिया में काफी चर्चा बटोरी थी। बेटी IVF टेक्नोलोजी से हुई है। युविका ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और इस खूबसूरत अनुभव को जीने के लिए उत्साहित हूं। हम चाहते थे कि पहले प्रिंस का करिअर स्थिर हो, लेकिन कुछ समय बाद हमें एहसास हुआ कि उम्र और शरीर के बदलाव भी महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए हमने IVF के लिए ऑप्ट किया।

मैं प्रिंस के करिअर को प्रभावित नहीं करना चाहती थीं। बता दें प्रिंस ‘बिग बॉस 9' और 'रोडीज X4' के विजेता रहे हैं। इन दिनों वे ‘रोडीज’ के नए सीजन की तैयारी कर रहे हैं। प्रिंस ने 'लाल इश्क', 'बढ़ो बहू' और 'नागिन 3' जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। उधर युविका 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ओम शांति ओम', 'वीरे की वेडिंग' और 'याराना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

prince narula,actor prince narula,yuvika chaudhary,actress yuvika chaudhary,prince yuvika,prince yuvika baby girl,yuvika mother,neelam kothari,actress neelam kothari,sameer soni,rishi sethia,neelam divorce

एक्ट्रेस नीलम कोठारी की पहली शादी ऋषि सेठिया के साथ हुई थी

'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने अपने पहले पति से तलाक लेने की वजह का खुलासा किया है। नीलम की दूसरी शादी एक्टर समीर सोनी के साथ हुई है। नीलम ने पहली बार एक्स हजबैंड ऋषि सेठिया से तलाक के बारे में बात की है। नीलम ने एकता कपूर से बात करते हुए कहा कि शादी के बाद मैं एक नए देश में चली गईं। मुझे भारतीय कपड़े पहनने, मांसाहारी भोजन छोड़ने और शराब न पीने के लिए कहा गया था।

मुझे हर चीज से कोई दिक्कत नहीं थी। मेरे हिसाब से लोग अपना नाम भी बदल लेते हैं, लेकिन अपनी पहचान बदलना, यह कुछ ऐसा है जिससे मैं सहमत नहीं थी। मैं एक ऐसे बिंदू पर पहुंच गईं जहां मैंने खुद से सवाल किया कि मैं ये कैसे कर सकती हूं? मैं सुपरमार्केट में होती या दोपहर के भोजन के लिए बाहर जाती और कोई मेरे पास आता और पूछता, क्या आप अभिनेत्री नीलम हैं? मुझे मना करना पड़ता था।

इसलिए मुझे तलाक देना पड़ा मैं इतनी पाबंदी में नहीं रह सकती थी। नीलम ने उस पल को याद किया जब उनकी बेटी अहाना ने उन्हें गूगल किया और उसे पता चला कि उनका तलाक हो चुका है, जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। उस वक्त मेरे दिमाग में पहली बात यह आई कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी को इस बारे में पता चले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री