न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति ने फैंस से इस बात के लिए मांगी माफी, इस फिल्ममेकर ने कहा, बॉलीवुड में बचे हैं बहुत कम हीरो

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा 7 मई को शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 8:12:50

2 News : प्रीति ने फैंस से इस बात के लिए मांगी माफी, इस फिल्ममेकर ने कहा, बॉलीवुड में बचे हैं बहुत कम हीरो

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा 7 मई को शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया था। खेल को बीच में ही रोका गया था। अब आज रविवार (11 मई) को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर कर डिटेल जानकारी दी है। साथ ही प्रीति ने अपने चाहने वालों से उस दिन के लिए माफी भी मांगी। प्रीति ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “पिछले कुछ दिनों की भागदौड़ के बाद आखिरकार घर वापस आ गई हूं। दोनों आईपीएल टीमों और सभी अधिकारियों और परिवारों को धर्मशाला से सुरक्षित, तेज और आरामदायक तरीके से बाहर निकालने में मदद करने के लिए भारतीय रेलवे और हमारे रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को दिल से धन्यवाद।

धर्मशाला में हमारे स्टेडियम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से खाली कराने में मदद करने के लिए जय शाह, अरुण धूमल, बीसीसीआई और हमारे सीईओ सतीश मेनन और पंजाब किंग्स आईपीएल की संचालन टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ बहुत अच्छे से संभाला गया। अंत में धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। इसलिए क्योंकि न आप घबराए और न किसी तरह की भगदड़ हुई। आप लोग वाकई रॉक स्टार हैं।

मुझे खेद है कि मैं थोड़ी रूखी थी और मैंने सभी के साथ तस्वीरें लेने से मना कर दिया था, लेकिन समय की मांग सभी की सुरक्षा थी और यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी थी कि हर कोई सुरक्षित रहे। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार। टिंग!” बता दें प्रीति पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उनकी टीम आईपीएल-18 में अच्छा खेल रही है। माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आईपीएल के शेष 16 मैच जल्द ही फिर से खेले जाएंगे।

preity zinta,actress preity zinta,ipl 18,kings punjab,preity zinta apologize,preity fans,preity tweet,sajid khan,filmmaker sajid khan

साजिद खान ने कहा, पहले के हीरो की आंखों में था एक्शन, जांघों में नहीं…

फिल्ममेकर साजिद खान के खाते में ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्में हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत की है। इस दौरान साजिद ने कहा कि आज के समय में बॉलीवुड में ‘हीरो’ जैसी कोई अवधारणा नहीं बची है। अब फिल्मों में सिर्फ लीड एक्टर्स होते हैं, एक्टर्स नहीं होते। हीरो के मायने अब सिर्फ साउथ में हैं। हिंदी फिल्मों में आज भी हीरो को एक आदर्श की तरह दिखाया जाता है। साउथ में हीरो की एंट्री धमाकेदार होती है।

वे कभी ऐसी फिल्म में कदम नहीं रखते जो समाज के लिए गलत हो। साउथ इंडस्ट्री में आज भी ‘हीरो’ शब्द का वही आदर्श भाव है, जो पहले बॉलीवुड में हुआ करता था। हमने कभी ‘सुपरलीड’ नहीं सुना, लेकिन ‘सुपरहीरो’ जरूर सुना है। बॉलीवुड में अब असली हीरो बहुत कम बचे हैं। पहले नायकों की आंखों में एक अलग किस्म का गुस्सा और इंटेंसिटी होती थी, जो आज के अभिनेताओं में कम नजर आती है। अच्छी बॉडी से नहीं, आंखों के एक्शन से बनते थे हीरो। पहले के दौर में जैसे अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता बिना बॉडी बिल्डिंग के भी हीरो हुआ करते थे।

उनकी बॉडी अच्छी नहीं थी, लेकिन गुस्सा उनकी आंखों में था। एक्शन आंखों में था, जांघों में नहीं। सलमान खान के ‘मैंने प्यार किया’ के पोस्टर के बाद से बॉडी ट्रेंड में आई, लेकिन वह असली हीरोइज्म नहीं था। ‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर ने बॉडी बनाई, लेकिन यदि वे ऐसा न भी करते, तो भी फिल्म चलती क्योंकि उनके किरदार की गहराई आंखों से जाहिर होती है। सनी देओल की ‘गदर 2’ में देसी बॉडी थी औक उनके एक्शन सीन आज भी भरोसेमंद लगते हैं। बता दें साजिद कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान के भाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी