Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : IPL-18 के फाइनल में पंजाब की हार पर प्रीति ने तोड़ी चुप्पी, चंकी ने शेयर की ‘हाउसफुल 5’ की BTS तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में साल 2008 से पंजाब किंग्स टीम की सह मालकिन हैं। प्रीति टीम को जमकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 2:02:19

2 News : IPL-18 के फाइनल में पंजाब की हार पर प्रीति ने तोड़ी चुप्पी, चंकी ने शेयर की ‘हाउसफुल 5’ की BTS तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में साल 2008 से पंजाब किंग्स टीम की सह मालकिन हैं। प्रीति टीम को जमकर सपोर्ट करती हैं। प्रीति शुरू से ही हर सीजन में टीम के अधिकतर मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं। वो जीत और हार के वक्त खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती हैं। इस बार उनकी टीम पहले खिताब से चूक गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेले गए फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 रन से हरा दिया। प्रीति ने अब इस हार पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर शुक्रवार (6 जून) को एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी टीम की हिम्मत और जज्बे की तारीफ की। प्रीति ने टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह उस तरह खत्म नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन…यह सफर शानदार था! यह रोमांचक, मनोरंजक और प्रेरणादायक था। मुझे हमारी युवा टीम, हमारे शेरों की लड़ाई और जज्बा बहुत पसंद आया। मुझे हमारे कप्तान, हमारे सरपंच ने जिस तरह नेतृत्व किया, वह बहुत अच्छा लगा और हमारे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।

इस बार कई चुनौतियां आईं, जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की चोट, राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के कारण खिलाड़ियों की अनुपस्थिति, टूर्नामेंट में रुकावट, घरेलू मैदानों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करना और एक खाली स्टेडियम में खेलना। फिर भी टीम ने हार नहीं मानी और एक दशक बाद अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल की। फाइनल में आखिरी गेंद तक टीम ने कड़ा मुकाबला किया। हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई।

हमारे फैंस, जिन्हें हम 'शेर स्क्वॉड' कहते हैं, हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहे। हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी वजह से हैं। हमारा काम अभी अधूरा है, लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए लौटेंगे। अगले साल स्टेडियम में मिलते हैं। तब तक सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।” उल्लेखनीय है कि पंजाब की टीम 11 साल बाद फाइनल में पहुंची थी और उसके पास गोल्डन चांस था, लेकिन उसका सपना टूट गया। बता दें प्रीति लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी, जो फ्लॉप रही। वह अब राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी।

एक दिन पहले ही रिलीज हुई है चंकी पांडे की मूवी ‘हाउसफुल 5’, फिल्म में हैं कई सितारे

मस्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर कई दिनों से हल्ला मचा हुआ था। यह शुक्रवार (6 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। पहले दिन इसने 23 करोड़ रुपए बटोरे और इस मामले में यह साल की तीसरी सफल फिल्म बन गई है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन यानी वीकेंड पर इस आंकड़े में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। इस बीच फिल्म के एक अहम कलाकार चंकी पांडे ने सेट से कुछ BTS तस्वीरें शेयर की हैं।

शूटिंग के दौरान की इन तस्वीरों में चंकी अपनी को-एक्ट्रेसेस संग नजर आ रहे हैं। सभी मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। चंकी ने शूटिंग का अनुभव भी शेयर किया। चंकी ने कैप्शन में लिखा, “हाउसफुल 5 की शूटिंग में बहुत मजा आया। इसे दुनियाभर में शूट किया गया। आप सभी के आनंद के लिए इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।” चंकी ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। चंकी तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

वे अब तक कई किरदार अदा कर चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में ही नजर आते हैं। फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। उनकी बेटी अनन्या पांडे इन दिनों बॉलीवुड में छायी हुई हैं। बहरहाल ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसमें चंकी के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका