न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने किया खुलासा, ऐश्वर्या के लिए दीवार पर सिर पटकते थे सलमान, नहीं बिगड़ा एक्ट्रेस का अभिषेक से रिश्ता

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के नामी सितारे हैं। उनके खाते में कई लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्में हैं। दोनों की ही जबरदस्त फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 1:13:59

2 News : इन्होंने किया खुलासा, ऐश्वर्या के लिए दीवार पर सिर पटकते थे सलमान, नहीं बिगड़ा एक्ट्रेस का अभिषेक से रिश्ता

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के नामी सितारे हैं। उनके खाते में कई लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्में हैं। दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहती है। उन्हें साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ काम करने का मौका मिला। संजय लीला भंसारी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी भी हिट हो गई। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें भी चल पड़ीं। यह रिश्ता खूब चर्चाओं में रहा, लेकिन साल 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया। अब मशहूर ऐड डायरेक्टर और फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ (75) ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की।

प्रह्लाद ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि मैं बस ऐश्वर्या का साथ दे रहा था। मैंने उनसे कहा कि इन चीजों की चिंता मत करो। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि सलमान की वजह से पूरी इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया था। उन्हें सचमुच ऐसा लगा, उनके साथ बहुत धोखा हुआ। लेकिन वास्तव में ब्रेकअप के बाद उन्हें बहुत राहत मिली थी। सलमान उनके साथ बहुत फिजिकल थे और उन पर सनक सवार थी। आखिर आप इस तरह के इंसान के साथ किस तरह डील करेंगे?

जब प्रह्लाद से पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या ने खुद उन्हें यह सब बताया तो प्रह्लाद ने कहा कि नहीं, मुझे यह सब पता है क्योंकि मैं ऐश्वर्या के साथ सेम बिल्डिंग में रह रहा था। वो घर के वेटिंग एरिया में आकर तमाशा किया करता था। सलमान आकर दीवार पर सिर पटका करते थे। यह रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म किए जाने से काफी पहले खत्म हो चुका था। यह ऐश्वर्या के माता-पिता, खुद एक्ट्रेस और दुनिया के लिए भी एक राहत की सांस थी। ऐश्वर्या के लिए सबसे बड़ा दुख यह था कि ब्रेकअप के बाद पूरी इंडस्ट्री सलमान की तरफ हो गई थी, किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। जबकि वो सच की तरफ थीं। उन्हें इंडस्ट्री पर यकीन नहीं रहा, क्यों वो गलत कर रहे थे।

prahlad kakkar,filmmaker prahlad kakkar,ad director prahlad kakkar,Salman Khan,aioshwarya rai bachchan,abhishek bachchan,aishwarya salman,aishwarya abhishek

प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक को लेकर चल रहीं सब खबरें झूठ हैं

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की साल 2007 में शादी हुई थी। उनके एक बेटी आराध्या हैं। हालांकि पिछले साल से ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं, जो उनके फैंस को लगातार परेशान कर रही हैं। कहा जा रहा है कि उनका तलाक होने वाला है। साथ ही दोनों के अलग रहने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अब इन अफवाहों पर प्रह्लाद कक्कड़ ने रिएक्ट किया है। प्रह्लाद ने खुलासा किया ऐश्वर्या अक्सर अपनी मां के पास जाती हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती।

ऐश्वर्या रोजाना अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद मां के घर जाती हैं और दिन का कुछ वक्त वहीं बिताती हैं। यही वजह है कि उन्हें अक्सर वहां देखा जाता है। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर चल रहीं सब खबरें झूठ हैं। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। लोग कह रहे थे कि ऐश्वर्या अपनी शादी छोड़कर मां के घर शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वह सिर्फ मां की तबीयत और उनके साथ समय बिताने के लिए वहां जाती हैं।

कई बार अभिषेक भी उनके साथ वहां आते हैं। वह घर की बहू हैं और अब भी बच्चन परिवार का हिस्सा हैं। अगर रिश्ते में दिक्कत होती तो अभिषेक मां से मिलने क्यों आते? उल्लेखनीय है कि दोनों की लव स्टोरी फिल्मों के सेट से शुरू हुई थी। ‘उमराव जान’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुए उनका रिश्ता गहराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम