न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया था। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट की गुणवत्ता और हिंदू देवताओं को दिखाने के तरीकों की काफी आलोचना की गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 1:03:24

टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘बाहुबली’ के अभिनेता प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' की रिलीज 6 महीने के लिए यानी 16 जून, 2023 तक टाल दिया गया है। बता दे, इससे पहले फिल्म 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी। निर्देशक ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है कि आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। बता दे, 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया था। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट की गुणवत्ता और हिंदू देवताओं को दिखाने के तरीकों की काफी आलोचना की गई थी।

आदिपुरुष के मेकर्स द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।'

राउत ने कहा, 'दर्शकों को एक शानदार विजुअल इफेक्ट का अनुभव देने के लिए फिल्म के लिए काम कर रही हमारी टीम को और अधिक समय चाहिए। ‘आदिुपुरुष’ अब 16 जून 2023 को प्रदर्शित होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर संपूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामराज में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।'

2020 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद ‘आदिपुरुष’ राउत की आगामी फिल्म है। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने हाल में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

संक्रांति पर आदिपुरुष की होती इन फिल्मों से टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संक्रांति के जिस हफ्ते में 'आदिपुरुष' रिलीज होने वाली थी, उसी हफ्ते में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' और नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर 'वीरा सिम्हा रेड्डी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'आदिपुरुष' को उतना रिस्पॉन्स और स्क्रिन्स नहीं मिल पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत