न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धूम मचा ले पर पुर्तगाली दूल्हे का धमाकेदार डांस, ऋतिक रोशन भी हुए फैन

पुर्तगाल से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में एक विदेशी दूल्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के मशहूर गाने धूम मचा ले पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात ये है कि यह वीडियो खुद ऋतिक रोशन तक भी पहुंच गया और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दूल्हे की तारीफ की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:11:50

धूम मचा ले पर पुर्तगाली दूल्हे का धमाकेदार डांस, ऋतिक रोशन भी हुए फैन

बॉलीवुड का ग्लैमर और डांस का क्रेज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है। इसकी गूंज अब विदेशों में भी सुनाई दे रही है। हाल ही में पुर्तगाल से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में एक विदेशी दूल्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के मशहूर गाने "धूम मचा ले" पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात ये है कि यह वीडियो खुद ऋतिक रोशन तक भी पहुंच गया और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दूल्हे की तारीफ की।

दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए किया खास डांस

पुर्तगाल में आयोजित इस शादी में दूल्हे ने अपनी दुलहन को खास अंदाज में सरप्राइज देने का फैसला किया। उसने बॉलीवुड फिल्म धूम 2 के आइकॉनिक गाने "धूम मचाले" पर डांस किया। वीडियो में दूल्हा ब्लैक पैंट और व्हाइट वेस्ट में नजर आ रहा है और उसके साथ उसके दोस्त भी शामिल हैं। खास बात यह है कि दूल्हे ने ऋतिक रोशन के डांस स्टेप्स की हूबहू नकल करने की कोशिश की है, जो देखकर हर कोई हैरान रह गया।

एक यूजर ने कमेंट किया, "ओह माई गॉड! ये हर भारतीय लड़की का सपना है।"

दूसरे ने लिखा, "उसने अपनी दुलहन के लिए जो मेहनत की है, वो सच में दिल छू लेने वाली है।"

एक और फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भारत सरकार को इसे आधार कार्ड दे देना चाहिए।"

धूम 2 और 'धूम मचाले' का क्रेज आज भी बरकरार

धूम 2, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी और एक्शन से भरपूर स्टोरीलाइन के कारण ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म का गाना "धूम मचाले" श्यामक डावर की कोरियोग्राफी और ऋतिक के डांस मूव्स के कारण आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है।

इस गाने ने न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर के डांस लवर्स के बीच एक नई ऊर्जा पैदा की। आज भी जब यह गाना कहीं बजता है तो लोगों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। और अब इस गाने पर एक विदेशी दूल्हे का परफॉर्मेंस, वो भी शादी जैसे खास मौके पर, यह साबित करता है कि बॉलीवुड का जादू वाकई वैश्विक हो चुका है।

विदेश में बॉलीवुड का बढ़ता प्रभाव

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बॉलीवुड, खासतौर पर उसके डांस और म्यूजिक की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितनी तेज़ी से बढ़ रही है। भारतीय संस्कृति और फिल्मी रंग अब शादियों, फंक्शन्स और उत्सवों का हिस्सा बन चुके हैं—चाहे वह भारत में हों या किसी और देश में।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज