एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों को जानकारी दी है। पूजा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें एलर्जी और खांसी थी। जिसके बाद उनको बुखार आ गया था। बुखार आने के बाद पूजा ने टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूजा ने वीडियो में बताया है कि उनके साथ उनके मंगेतर और हाउस हेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने आखिरी में अपने फैंस से सुरक्षित रहने के लिए कहा। पूजा ने बताया कि वह कोरोना से जल्दी ठीक होने के लिए हेल्थी चीजों का सेवन कर रही है। उन्होंने बताया कि वह गन्ने का जूस, काढ़ा, ताजे फल और नमक के पानी के गरारे कर रही हैं साथ ही स्टीम भी ले रही हैं।














