न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलगाम हमले के बाद हो रही फवाद की ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने की मांग, देवोलीना ने ऐसे जाहिर किया गुस्सा

मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। वे प्रदर्शन करने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 1:52:46

2 News : पहलगाम हमले के बाद हो रही फवाद की ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने की मांग, देवोलीना ने ऐसे जाहिर किया गुस्सा

मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। वे प्रदर्शन करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। इस बीच पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर बैन लगाने की मांग तेज हो गई है। यह रोमांटिक कॉमेडी मूवी 9 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में फवाद के अपोजिट वाणी कपूर हैं। इसे आरती बागड़ी ने निर्देशित किया है। फवाद इस फिल्म के साथ करीब 10 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

हालांकि मौजूदा हालात में उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहलगाम हमले से आहत एक यूजर ने ट्वीट किया, “अबीर गुलाल को भारत के किसी भी थिएटर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।” एक अन्य ने पूछा, “क्या हम अब भी पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ भारत में ‘अबीर गुलाल’ जैसी फिल्में बनाने की अनुमति देंगे?” कुछ अन्य लोगों ने साल 2016 के उरी हमले को याद किया, जिसके करीब एक महीने बाद फवाद की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज हुई थी। उस हमले के बाद भी फिल्म के साथ भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग उठी थी।

हालांकि तब फिल्म रिलीज हो गई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। एक यूजर ने लिखा, “पिछली बार ऐ दिल है मुश्किल थी..रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले उरी हमला हुआ था। अब अबीर गुलाल की रिलीज से करीब 10 दिन पहले ऐसा हुआ। दोनों ही घटनाएं होना एक संयोग है या शायद फवाद खान की किस्मत ही फूटी है।” उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज पर अपना विरोध जताया था।

abir gulaal,abir gulaal movie,fawad khan,pahalgam attack,abir gulaal fawad,pakistani actor fawad khan,devoleena bhattacharjee,actress devoleena

बिना लोकल की मदद के ऐसे आतंकी हमले संभव नहीं हो पाते : देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस हमले को लेकर रिएक्ट करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। देवोलीना ने अपनी लंबी चौड़ी पोस्ट में कई सवाल भी किए। देवोलीना ने X (ट्विटर) पर लिखा, “कैंडल मार्च और ये वो सब तो ठीक है पर जितना मैं समझती हूं, सुनी हूं, बिना लोकल की मदद के ऐसे आतंकी हमले संभव नहीं हो पाते...कश्मीरी पंडितों के साथ भी ऐसा ही हुआ था। अच्छा-खासा टूरिज्म चल रहा था तो शांति से जिंदगी जीना हजम नहीं हुआ। नफरत तो नफरत...जो समझना है समझे लेकिन ये सारे आतंकी और आतंकी हमले इस्लामिक ही क्यों होते हैं? किसी के पास कोई जवाब है?

मुझे सच में जानना है. ऐसा क्या सिखाते हैं इनको? क्या परवरिश होती है इनकी? कैसे मां-बाप होते हैं इनके? क्या पढ़ाते हैं ऐसा? क्या सच में ये 72 हूरें और ऐसी बेवकूफ चीजों में विश्वास करते हैं। पूरी दुनिया परेशान है भाई इनसे। और खास तौर पर इन आतंकवादियों से। मेरा मानना है कि उनके सपोर्टर्स को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। सजा दी जानी चाहिए। देवोलीना ने पीएम मोदी और अमित शाह को टैग करते हुए लिखा, “सर प्लीज रैली में स्पीच नहीं सुननी है। एक्शन चाहिए और वो भी तोड़-फोड़ वाली। बस अब बहुत हो गया। जय हिंद।” देवोलीना के साथ अली गोनी, हिना खान, रश्मि देसाई, रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, अदिति मलिक, उर्फी जावेद जैसे और भी कई सेलेब्स ने हमले की निंदा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी