Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'लोग बस किसी को गिराने का मौका तलाशते हैं', आर्यन खान पर उठे सवालों पर अन्या सिंह का जवाब

सीरीज़ की अभिनेत्री अन्या सिंह ने खुलकर इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आर्यन को जो भी सराहना मिल रही है, वह पूरी तरह से उसके हकदार हैं और जो लोग उनकी प्रतिभा पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ किसी को नीचे गिराने का बहाना तलाश रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 9:08:20

'लोग बस किसी को गिराने का मौका तलाशते हैं', आर्यन खान पर उठे सवालों पर अन्या सिंह का जवाब

आर्यन खान ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान की तरह अभिनेता बनने की राह नहीं चुनी। अभिनय से दूर रहकर आर्यन ने निर्देशन की दुनिया में खुद को साबित करने का रास्ता चुना। उन्होंने अपने पहले ही प्रोजेक्ट The Ba**ds of Bollywood* के जरिए एक अलग ही पहचान बना ली। इस सीरीज़ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त तारीफ मिली है। लेकिन इतनी परिपक्वता, गहराई और तकनीकी गुणवत्ता के चलते सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या वाकई आर्यन ने ये सब अकेले ही किया है?

इन अफवाहों के बीच सीरीज़ की अभिनेत्री अन्या सिंह ने खुलकर इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आर्यन को जो भी सराहना मिल रही है, वह पूरी तरह से उसके हकदार हैं और जो लोग उनकी प्रतिभा पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ किसी को नीचे गिराने का बहाना तलाश रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अन्या ने कहा, "मुझे लगता है कि लोग बस एक मौका चाहते हैं जिससे किसी और को गिराया जा सके।"

उन्होंने उन सोशल मीडिया पोस्ट्स का ज़िक्र किया जिसमें दावा किया गया था कि आर्यन के साथ किसी "घोस्ट डायरेक्टर" ने काम किया होगा। अन्या ने इसका पूरी तरह खंडन करते हुए कहा, "इसीलिए मैं कहती हूं कि वह जितनी तारीफ पा रहे हैं, वह सब कुछ डिज़र्व करते हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है। सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक उनका जोश कभी कम नहीं हुआ। न कभी उन्हें थकते देखा, न निराश होते। हमेशा मुस्कुराते रहते और पूरी तरह फोकस्ड रहते थे।"

अन्या बताती हैं कि आर्यन ने चाहा तो वह इंडस्ट्री के अनुभवी टेक्नीशियनों को अपनी टीम में रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने जैसे युवा राइटर्स और DOPs (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) के साथ ही काम करना चुना। अन्या कहती हैं, "वह एक युवा लड़का है जो अपनी सोच के साथ डटा रहा। ये काफ़ी बहादुरी की बात है। वह जानता था कि बातें होंगी, चर्चा होगी, लेकिन उसने कभी अपनी सोच पर शक नहीं किया। मैं उसकी इस बात के लिए बहुत इज्जत करती हूँ कि उसने अपने विचारों पर विश्वास बनाए रखा।"

The Ba**ds of Bollywood* को आर्यन ने न सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि इसे लिखा भी है। इस शो के को-राइटर्स और को-क्रिएटर्स में बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान भी शामिल हैं।
क्लाइमैक्स को लेकर सस्पेंस बनाए रखने की रणनीति

शो के क्लाइमैक्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। इस मोड़ की चर्चा हर जगह हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि खुद शो के कलाकारों को भी आखिरी दिन तक क्लाइमैक्स की जानकारी नहीं दी गई थी। अन्या ने खुलासा किया कि, "हमने क्लाइमैक्स कभी पढ़ा ही नहीं था। शूटिंग वाले दिन ही हमें इसकी कहानी सुनाई गई। महीनों तक हमें नहीं पता था कि शो का अंत किस तरह होगा।"

उन्होंने आगे बताया कि उनके सह-कलाकार लक्ष्य, साहेर बंबा और राघव जुयाल भी इस ट्विस्ट से पूरी तरह अनजान थे। बस कुछ ही लोग ऐसे थे जिन्हें पूरी स्क्रिप्ट का पता था — जैसे बॉबी देओल, मोना सिंह, और शायद मनोज पाहवा।

"आर्यन इस बात में मज़ा ले रहे थे। वह बस कहते, ‘जब जरूरत होगी, बता दूंगा’। हममें से किसी ने क्लाइमैक्स नहीं पढ़ा था। सिर्फ बॉबी सर, मोना मैम और शायद मनोज सर को ही जानकारी थी। बाकियों को नहीं। हमें शाहरुख सर की वैन में ले जाया गया और वहीं हमें बताया गया कि हम क्या शूट करने जा रहे हैं। हम सब अनुमान ही लगाते रह गए। आर्यन के साथ आप कभी नहीं जान सकते कि आगे क्या आने वाला है। और यही उसकी सबसे बड़ी खूबी है।"

अन्या ने बताया कि जब सबको क्लाइमैक्स बताया गया, तो पूरी टीम को उसे समझने और आत्मसात करने में समय लगा, लेकिन वह अनुभव खुद में बेहद खास था।

और कौन-कौन हैं शो का हिस्सा

The Ba**ds of Bollywood* में अन्या सिंह के अलावा कई बड़े और प्रतिभावान कलाकार नजर आते हैं। इनमें रजत बेदी, गौतमी कपूर, और मनीष चौधरी जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के कैमियो भी शामिल हैं — जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, और रणवीर सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

शो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रहा है और इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका