फैंस को सेलेब्स का साथ बहुत पसंद आता है। ऐसे में वे ऐसी जोड़ियों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। हालांकि इन कपल्स में भी विवाद चलता रहता है और कई दफा बात तलाक तक पहुंच जाती है, जिससे फैंस का दिल टूट जाता है। अब एक बार फिर से एक चर्चित जोड़ी के अलग होने को लेकर खबरें चल रही हैं, जो उन्हें चाहने वालों को चुभ रही है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पायल रोहतगी और उनके पति पहलवान व एक्टर संग्राम सिंह की। कहा जा रहा है कि वे शादी के 3 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। यह बात इसलिए ज्यादा फैल रही है क्योंकि हाल ही में पायल ने संग्राम के चैरिटेबल ट्रस्ट से रिजाइन कर दिया है।
पायल यहां डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने कंपनी छोड़ने का कारण पर्सनल दिया है। पायल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी शांति दूरी जैसी लगती है।” उनके रेजिग्नेशन लेटर में लिखा है, “मैं पर्सनल कारणों से संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से डायरेक्टर की पॉजिशन से रिजाइन कर रही हूं। मैं बोर्ड से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो रिजाइन स्वीकार करें और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जरूरी फॉर्म दाखिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
मैं फाउंडेशन से जुड़ने के अवसर के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूं और मैं संगठन को उसके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करती हूं।” पायल की इस पोस्ट के बाद से तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि तलाक को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।














