न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पवन-इमरान की मूवी ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ट्रेलर आया सामने, यामी-इमरान की ‘हक’ का पोस्टर भी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार पवन कल्याण और एक्टर इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर फैंस में काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 9:00:04

2 News : पवन-इमरान की मूवी ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ट्रेलर आया सामने, यामी-इमरान की ‘हक’ का पोस्टर भी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार पवन कल्याण और एक्टर इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। मेकर्स ने आज सोमवार (22 सितंबर) को आधिकारिक रूप से फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि मुंबई में फिर से गैंगवार शुरू हो गया है, लेकिन इस बार निशाना ‘सत्या दादा’ नाम का कोई व्यक्ति है। इमरान का किरदार ‘ओमी भाऊ’ उसे ही अपना शिकार बनाता नजर आता है और कोई कहता है कि सिर्फ एक ही इंसान है जो उसका सामना कर सकता है।

पवन का किरदार ‘ओजस गंभीर’, जो अब अपने परिवार के साथ एक सुखद जीवन जी रहा है, सब कुछ ठीक करने के लिए रिटायरमेंट से बाहर आता है। फिल्म का डायरेक्शन सुजीत ने किया है और इसका निर्माण डीवीवी दानय्या और कल्याण दसारी ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत किया है। यह इमरान की तेलुगु में पहली फिल्म है। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। पवन ने 'वाशी यो वाशी' टाइटल वाला एक गाना भी गाया है। फिल्म इसी शुक्रवार 25 सितंबर को सभी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में रिलीज होगी।

इसकी एडवांस बुकिंग को भारत और विदेशों में तगड़ी रिएक्शन मिली है। पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में प्री-सेल्स में 35 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन दर्ज किया। मूवी में पवन एक नए गैंगस्टर लुक में नजर आएंगे। इमरान विलेन बने हैं। फिल्म में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर रवि के चंद्रन आईएससी और मनोज परमहंस आईएससी ने सारे एक्शन सीन बहुत ही अच्छे से कैद किए हैं। एडिटर नवीन नूली के कट्स और थमन एस के बैकग्राउंड स्कोर ने इसमें जान डाल दी है। इसके एक्शन कोरियोग्राफी की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के क्लाइमेक्स से की जा रही है।

मंगलवार को रिलीज होगा ‘हक’ का टीजर, पोस्टर में दिखा यामी का शक्तिशाली अवतार

जंगली पिक्चर्स भारतीय सिनेमा की दमदार और संवेदनशील कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर है। वह एक बार फिर दर्शकों के सामने खास प्रस्तुति लेकर आ रही है। इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह मूवी 'हक' पहले ही अपने नाम और विषयवस्तु से फैंस में उत्सुकता पैदा कर चुकी है। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला टीजर पोस्टर जारी किया, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। टीजर मंगलवार (23 सितंबर) को रिलीज हो रहा है।

पोस्टर में एक्ट्रेस यामी गौतम धर का अब तक का सबसे अलग और शक्तिशाली अवतार दिख रहा है। यामी का लुक फिल्म के गहरे और सशक्त विषय की ओर इशारा करता है। पोस्टर पर फिल्म के टाइटल के साथ-साथ ये भी लिखा है, “कौन दिलाएगा हक, कौम या कानून?” मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए ये भी लिखा, “घर की दहलीज से सुप्रीम कोर्ट तक, हक की लड़ाई।” फिल्म में यामी के साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी साल 1985 में सुप्रीम कोर्ट में हुए ऐतिहासिक शाह बानो बनाम मोहम्मद अहमद खान केस पर आधारित होगी, जिसने देश में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी थी।

फिल्म में यामी, शाह बानो का किरदार निभा रही हैं, जबकि इमरान उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका में दिखेंगे। यामी आखिरी बार इसी साल फरवरी में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘धूमधाम’ में दिखी हैं। वहीं इमरान अप्रैल में ‘ग्राउंड जीरो’ में दिखे हैं। ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियो भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह