न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, मनोज बाजपेयी की मूवी ‘जुगनुमा’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का आज रविवार (31 अगस्त) को मुंबई में निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 1:25:26

2 News : ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, मनोज बाजपेयी की मूवी ‘जुगनुमा’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का आज रविवार (31 अगस्त) को मुंबई में निधन हो गया। वह मात्र 38 साल की थीं। प्रिया एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। इलाज जारी रहने के बावजूद बीमारी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। वह कई बार अस्पताल में भर्ती हुईं। परिवार और दोस्तों ने उनकी पूरी देखभाल की, लेकिन लगातार बिगड़ती तबीयत के कारण उनकी स्थिति नाजुक होती चली गई। प्रिया के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

फैंस भी लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला देने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिया का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा। परिवार ने अपील की है कि इस कठिन समय में उन्हें निजी तौर पर शोक मनाने दिया जाए। बता दें प्रिया कई टीवी शो और मराठी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। उन्हें असली पहचान जी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी, जिसमें दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे भी थे। इस शो में उनके निभाए किरदार ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

उनकी सादगी और अदाकारी ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा। प्रिया ने साल 2006 में मराठी धारावाहिक 'या सुखांनो या' से अपने करिअर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'चार दिवस सासूचे', 'कसम से', 'कॉमेडी सर्कस', 'पवित्र रिश्ता', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'तू तिथे मी', 'साथ निभाना साथिया', 'स्वराज्यरक्षक संभाजी', 'तुझेच मी गीत गात आहे' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। प्रिया ने साल 2011 में अभिनेता श्रेयस तलपड़े के कजिन शांतनु के साथ शादी की थी।

priya marathe,actress priya marathe,pavitra rishta serial,priya marathe death,priya pavitra rishta,monaoj bajpayee,actor manoj bajpayee,jugnuma movie

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘जुगनुमा’, मिल चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जुगनुमा (द फैबल)' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म निर्माता वेत्री मारन, लिजो जोस पेलिसरी, राज बी. शेट्टी और नाग अश्विन ने शनिवार (30 अगस्त) को मूवी का ट्रेलर जारी किया। इसे अकादमी पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा कपूर और अनुराग कश्यप प्रस्तुत करेंगे। 'जुगनुमा' का डायरेक्शन राम रेड्डी ने किया है, जिन्होंने अपनी नेशनल अवार्ड विनिंग कन्नड़ फिल्म 'तिथि' से वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की थी।

'जुगनुमा' 80 के दशक के उत्तरार्ध में सेट ‘देव’ (मनोज) पर आधारित है, जो हिमालय में बसे अपने फलों के बागों की विशाल संपत्ति में रहस्यमय तरीके से जले हुए पेड़ों की खोज करता है। अनुराग ने लिखा, “जुगनुमा @raamreddy.creates के प्यार से बनाई गई मेहनत और एक ऐसी फिल्म है जिसने एक फिल्म निर्माता और एक दर्शक के रूप में मुझे वास्तव में प्रभावित किया है और यही कारण है कि हम सभी इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि वेट्री, लिजो, राज और नाग फिल्म का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं और यहां हम आपके लिए ट्रेलर पेश करते हैं।”

बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में इसका प्रीमियर, लीड्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार और मुंबई फिल्म समारोह में विशेष जूरी पुरस्कार मिले थे। फिल्म में मनोज के साथ तिलोत्तमा शोम, दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, अवन पुकोट और हीरल सिद्धू के भी अहम रोल हैं। इसके डायलॉग वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। ‘जुगनुमा' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह