न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पठान' की सक्सेस के बाद पहली बार बोले शाहरुख खान, फिल्में फ्लॉप होने पर मैं तो दूसरा काम भी सीखने लग गया था

25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है और महज 5 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 542 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jan 2023 10:32:28

'पठान' की सक्सेस के बाद पहली बार बोले शाहरुख खान, फिल्में फ्लॉप होने पर मैं तो दूसरा काम भी सीखने लग गया था

25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है और महज 5 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 542 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। इस बीच फिल्म 'पठान' की सफलता का सेलिब्रेशन किंग खान शाहरुख ने फैंस के साथ किया। सोमवार को 'पठान' की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के बारे में बात की। शाहरुख ने कहा, 'सिनेमा मीडिया सब ने बहुत अच्छे से फिल्म को सपोर्ट किया। आप सबको बहुत धन्यवाद फिल्म 'पठान' का समर्थन करने के लिए हम सभी दर्शकों और मीडिया के बहुत आभारी हैं। इस तथ्य के बावजूद कि कुछ चीजें हो सकती हैं जो फिल्म की खुशहाल रिलीज को रोक सकती थीं।'

शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं दिल से ये बात मानता हूं कि पठान की बैकबोन जिम है, जिसका किरदार जॉन ने निभाया है। जॉन को पिक्चर में लो तो कपड़ों का खर्चा भी कम होगा। कच्छे पहना दो बस हो जाएगा।' शाहरुख खान ने आगे बताया कि उन्हें बहुत लिमिटेड एक्शन आता था। वो कहते हैं बाइक पर एक्शन वो नहीं कर पाते।

वो कहते हैं, 'जॉन को मैंने देखता था कि वो तीन-चार दिन से प्रैक्टिस कर रहा था। तो मुझे लगता था कि वो सीखना चाहता है। लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि वो मेरे लिए इतनी मेहनत कर रहा था ताकि मुझे चोट ना लगे। इसलिए मैं जॉन का बहुत शुक्रगुजार हूं।' इसके बाद जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान को गले लगाया। शाहरुख ने जॉन को मस्ती में गाल पर किस किया और फिर उनके लिए गाना भी गाया।

pathaan,pathaan box office collection,pathaan box office report,john abraham,pathaan news in hindi


किंग खान ने कहा- 'बीते 4 साल में इस फिल्म को पूरा करने में हमने बहुत मेहनत की है.' इसके साथ ही शाहरुख खान ने उन लोगों पर भी जमकर वार किया जिन्होंने फिल्मों के फ्लॉप होने पर कहा था कि शाहरुख का वक्त पूरा हो गया है. किंग खान ने कहा- 'फिल्में फ्लॉप होने पर मैं तो दूसरा काम भी सीखने लग गया था.'

शाहरुख खान के कमबैक पर जॉन अब्राहम कहते हैं- शाहरुख वापस नहीं आए हैं, वो बस लू (वाशरूम) ब्रेक पर गए थे। जॉन अब्राहम ने कहा, 'शाहरुख एक्टर नहीं हैं, इमोशन हैं। दीपिका के साथ काम कर चुका हूं, लेकिन इसकी ग्रोथ देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। टेक्निकल टीम और प्रोडक्शन टीम ने बहुत मेहनत की है। मीडिया टीम का बहुत धन्यवाद और हम तीनो के फैंस का शुक्रिया।'

जॉन आगे कहते हैं, 'आदित्य चोपड़ा यहां नहीं हैं, उन्होंने मुझे अच्छे से पोजिशन किया है। मैं सारा श्रेय उन्हें देता हूं। हमें अच्छे से पेश करने की जिम्मेदारी डायरेक्टर की होती है। हमारी टीम में कुछ महत्वपूर्ण लोग हैं। विशाल शेखर ने हमें दो शानदार गाने दिए, जिस तरह से फिल्म को माउंट किया गया, वह वास्तव में महत्वपूर्ण है। आदित्य चोपड़ा सभी प्रशंसा के पात्र हैं। शाहरुख भारत में नंबर 1 एक्शन हीरो हैं। यह लंबे समय में मेरी सबसे बड़ी हिट होगी।'

वहीं, दीपिका पादुकोण ने कहा, 'ऐसा लग रहा था जैसे कोई त्यौहार है, जब आप ईमानदारी से काम करते हैं तो ये लव मिलता है तो वर्थ लगता है। शूटिंग के दौरान हमने अच्छा समय बिताया। शाहरुख ने कहा था कि ऐसे लोगों के साथ काम करो जिनके साथ आप कम्फर्टेबल हों। जब हमें उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला जो हमसे प्यार करते हैं, तो इस फिल्म का इरादा शुद्ध आनंद और दर्शकों को एक साथ लाने का था।'

इसके बाद शाहरुख खान ने सेट्स पर खाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो सेट्स पर सबको पिज्जा खिलाते थे और जॉन सबके लिए पास्ता लाते थे। किंग खान ने मजाक में जॉन अब्राहम से कहा- 'मैं काफी टाइम से ये कहना चाहता था जॉन अब्राहम तू भी वो पास्ता खाना छोड़ दे। वो पास्ता ऐसा था जैसे कार्डबोर्ड को 20 साल कबबर्ड में रखा है और फिर उसे निकालकर खाना शुरू कर दिया है। भाई तू भी वो पास्ता खाना बंद कर दे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका