न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार दुर्घटना में गंभीर घायल हुए प्रीति के पति परवीन, इस एक्टर ने प्रोड्यूसर के खिलाफ कराई FIR

एक्टर परवीन डबास आज शनिवार (21 सितंबर) को एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। 50 वर्षीय परवीन की हालत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 2:19:49

2 News : कार दुर्घटना में गंभीर घायल हुए प्रीति के पति परवीन, इस एक्टर ने प्रोड्यूसर के खिलाफ कराई FIR

एक्टर परवीन डबास आज शनिवार (21 सितंबर) को एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। 50 वर्षीय परवीन की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रीति झांगियानी ने हेल्थ अपडेट दिया है। हादसे के तुरंत बाद परवीन को मुंबई के बांद्रा स्थित होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर निगरानी रख रहे हैं। अस्पताल में मौजूद प्रीति ने बताया कि परवीन के सिर पर गंभीर चोट आई है और डॉक्टर उनकी स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए सीटी स्कैन और अन्य मेडिकल जांच कर रहे हैं।

हम सब बहुत घबराए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी हालत जल्द ही स्थिर हो जाएगी। जानकारी के अनुसार हादसे के समय परवीन खुद कार चला रहे थे। दुर्घटना तब हुई जब वे रात के काम के बाद सुबह ड्राइविंग कर रहे थे। अभी यह पता नहीं चला है कि हादसा कहां और किस समय हुआ। फिलहाल अस्पताल ने कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। फैंस और घर-परिवार वाले परवीन के जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि परवीन ने साल 1999 में सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'दिल्लगी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वे ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘खोसला का घोंसला’ और ‘रागिनी MMS 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने काम के लिए खूब तारीफ बटोर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘माय नेम इज खान’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’, और ‘इंदु सरकार’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। परवीन की पत्नी प्रीति ‘मोहब्बतें’ सहित कई फिल्मों में नजर आई हैं। उनकी शादी साल 2008 में हुई थी। परवीन प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर भी हैं।

parvin dabas,actor parvin dabas,preeti jhangiani,actress preeti jhangiani,parvin car accident,parvin preeti,deepak tijori,actor deepak tijori,vikram khakhar,producer vikram khakhar,tipsy

एक्टर दीपक तिजोरी ने प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

एक्टर दीपक तिजोरी ने फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर पैसों की ठगी करने का आरोप लगाया है। दीपक ने अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी करने को लेकर केस भी दर्ज करा दिया है। दीपक ने शिकायत में कहा है कि विक्रम ने लंदन में मेरी फिल्म ‘टिप्सी’ की शूटिंग में मदद करने का वादा किया था, जिसके लिए मुझसे 17.40 लाख रुपए लिए थे। मैं जब भी फिल्म के स्टेटस के बारे में पूछता था तो विक्रम कोविड की वजह से देरी होने का बहाना बना देते थे।वे कहते थे कि यूरोप में फिल्म की शूटिंग रुक गई है।

महामारी का असर कम होने के बाद भी वो फिल्म को आगे बढ़ाने के बहाने बनाते रहे। जब मुझे एहसास हुआ कि उनका शूटिंग शुरू करने का कोई इरादा नहीं है, तो मैंने पैसे वापस मांगे मगर पैसे वापस ना मिलने पर मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि यह घटना 3 मार्च 2020 से इस साल 14 मार्च के बीच की है। विक्रम से धोखा मिलने के बाद दीपक ने प्रोड्यूसर राजू चड्ढा संग मिलकर ‘टिप्सी’ फिल्म बनाई। फिल्म में एक्टिंग करने के साथ दीपक ने इसे डायरेक्ट भी किया। फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री