न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवा चौथ 2025 : परिणीति-प्रियंका सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया त्योहार, सोनाक्षी को इस बात के लिए किया गया ट्रॉल

पूरे देश में शुक्रवार (10 अक्टूबर) को करवा चौथ त्योहार की धूम रही। बॉलीवुड स्टार्स भी इसके खुमार में डूबे दिखे। एक्ट्रेसेज ने अपने पतियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 11:38:43

करवा चौथ 2025 : परिणीति-प्रियंका सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया त्योहार, सोनाक्षी को इस बात के लिए किया गया ट्रॉल

पूरे देश में शुक्रवार (10 अक्टूबर) को करवा चौथ त्योहार की धूम रही। बॉलीवुड स्टार्स भी इसके खुमार में डूबे दिखे। एक्ट्रेसेज ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और खूब सज-धज कर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी झलकियां दिखाई हैं। इस समय प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं परिणीति चोपड़ा ने व्रत रखा और पति राघव चड्ढा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में परिणीति अपने पति को छन्नी से देखती नजर आईं, तो दूसरी में राघव उनके हाथों की मेहंदी निहार रहे थे। परिणीति ने लिखा, “मेरा चांद, मेरी मोहब्बत। हैप्पी करवा चौथ।” प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में लाल दुपट्टा ओढ़े और चूड़ियां पहने पति निक जोनस संग प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।

उन्होंने लिखा, “सरप्राइज! पापा करवा चौथ पर घर आए...सास हर साल सरगी भेजती हैं और मां व्रत खुलवाने के लिए विकास खन्ना के हाथ का खाना लाती हैं। यही तो सपना था। मेरा सच्चा चांद बनने के लिए शुक्रिया निक।” शिल्पा शेट्टी ने हर बार की जैसे इस साल भी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाया। उन्होंने पति राज कुंद्रा संग पूजा करते हुए एक से बढ़कर एक फोटो शेयर कीं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अनिल के घर पहुंचीं और रेड साड़ी में कहर ढाती नजर आईं। उन्होंने अपनी पोस्ट में सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। अनिल के घर शबाना आजमी-जावेद अख्तर, डेविड धवन व उनकी पत्नी, चंकी पांडे-भावना, वरुण धवन-नताशा, करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर व उनकी दोनों बहुएं, संजय कपूर की पत्नी महीप और रवीना टंडन सहित कई सितारे पहुंचे।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साथ में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। ऑरेंज साड़ी में रकुल और ऑफ व्हाइट शेरवानी में जैकी जंच रहे थे। दोनों को पूजा की थाल लिए पोज देते देखा गया। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी रेड साटिन साड़ी में करवा चौथ मनाया और अपने लुक को मैचिंग जूलरी से पूरा किया। आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप दोनों ने ही व्रत रखा। कपल ने अपने हाथों पर एक-दूसरे के नाम का पहला अक्षर लिखवाया। उनका मेहंदी का स्टाइल सबसे अलग है। आयुष्मान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दोनों ने उपवास रखा, एक-दूसरे के बराबर सम्मान का एहसास रखा।”

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की मस्जिद की कुछ तस्वीरें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस बार पति जहीर इकबाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। दोनों ने अपने इस खास दिन की झलक इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ शेयर की। सोनाक्षी इंडियन लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं। सोनाक्षी मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी के साथ लाल लिबास में बला की खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने जहीर के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए। हालांकि सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ अबू धाबी की फेमस शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

इन्हें देखते ही लोग भड़क गए और सोनाक्षी को ट्रॉल करने लगे। सोनाक्षी ने इन फोटो में ग्रीन कलर का दुपट्टा अपने सिर पर लिया हुआ है। वह हाथों में हाथ डाले जहीर के साथ मस्जिद में घूमती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “अबू दाबी में एक छोटा सा सुकून मिला।” हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ पहला करवा चौथ मनाया और लाल रंग के आउटफिट में वे सिंदूर, माथे की लाल बिंदी और चूड़ियों के साथ पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत दिखीं।

हिना ने रॉकी के साथ कई फोटो शेयर कीं, जिनमें एक तस्वीर में रॉकी उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके पैर छूते भी दिखे। हाल ही में नई नवेली दुल्हन बनी अविका गौर ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ पति मिलिंद चंदवानी के साथ मनाया। दोनों की इंस्टाग्राम सेल्फी में अविका लाल रंग के आउटफिट में खूबसूरत नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड