न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं परिणीति, ‘आशिकी 3’ से बाहर होने पर ‘सैयारा’ के डायरेक्टर सूरी ने कहा…

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 12:28:50

2 News : प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं परिणीति, ‘आशिकी 3’ से बाहर होने पर ‘सैयारा’ के डायरेक्टर सूरी ने कहा…

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद परिणीति को पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। परिणीति हाल ही एक इवेंट शामिल होने पहुंची थीं जहां से उनका वीडियो सामने आया है। एक पीआर इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी तस्वीरें और कुछ क्लिप्स शेयर किए हैं। ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। परिणीति ब्लैक अनारकली सूट में नजर आईं। उनके सूट पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने झुमके कैरी किए।

परिणीति सटल मेकअप और मिडिल पार्टेड ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत लगीं। इस लूज अनारकली सूट में वह अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं। परिणीति के प्रेग्नेंसी ग्लो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उल्लेखनीय है कि परिणीति और राघव चड्ढा ने पिछले दिनों एक केक की तस्वीर के साथ ऐलान किया था कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। केक पर दो नन्हे पैर बने थे जिस पर 1+1=3 लिखा था। परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव ने सितंबर 2023 में झीलों की नगरी कहलाने वाले उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।

उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक जारी रहा था। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनकी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हाल ही में दोनों को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी देखा गया। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें शेयर कीं। वर्क फ्रंट पर परिणीति पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मूवी 'अमर सिंह चमकीला' में दिखाई दी थीं। इसमें उनके अपोजिट दिलजीत दोसांझ थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने पसंद किया।

मोहित सूरी बोले, ‘आशिकी 3’ के लिए मेरे परिवार वालों ने भी नहीं किया इंतजार

डायरेक्टर मोहित सूरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। ‘मलंग’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों की असफलता के बाद वे मुश्किल दौर से गुजरे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ‘सैयारा’ से जबरदस्त वापसी की। इस बीच मोहित को एक बड़ा झटका लगा, जब उन्हें ‘आशिकी 3’ से बाहर कर दिया गया। मोहित ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ‘आशिकी 3’ को खुद डायरेक्ट करना चाहता था और इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार कर रहा था लेकिन प्रोड्यूसर्स ने मेरी फ्लॉप मूवी देखकर आगे बढ़ने का फैसला किया।

ये बिजनेस है, मैं उन्हें दोष नहीं देता। यहां तक कि मेरे परिवार वाले भी, जो फैसले का हिस्सा थे, उन्होंने मेरा इंतजार नहीं किया। ये मेरे लिए पर्सनली काफी दुख देने वाली बात थी। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के बाद मुझ पर काफी दबाव था। उस समय मैं दूसरों की सलाह पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने लगा था। जब आप नीचे होते हैं तो दूसरों की बातें और ज्यादा गिरा देती हैं। 20 साल काम करने के बाद जब फिल्म फ्लॉप हो, तो डर लगता है कि शायद अब सबसे अच्छा वक्त निकल गया है।

इस दौर ने मुझे मेंटली बहुत परेशान किया। बॉक्स ऑफिस के पीछे भागते-भागते मैंने फिल्मों की आत्मा खो दी। ‘एक विलेन 2’ के बारे में मोहित ने कहा कि मैं सिर्फ सीक्वल, रीमिक्स गाने और स्टार कास्ट जोड़ने में लगा था। असली कहानी पर ध्यान ही नहीं दिया। सिर्फ 16 करोड़ की ओपनिंग पाने की कोशिश कर रहा था। नतीजा ये हुआ कि फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस गलती ने सिखाया कि फिल्में दिल से बनानी चाहिए, सिर्फ बिजनेस के लिए नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह