न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Photos : परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना शू कलेक्शन, रॉयल वेडिंग लुक में गौहर और जैद ने ढाया कहर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में विदेश में लंबी छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटी हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहने के लिए काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 6:46:34

Photos : परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना शू कलेक्शन, रॉयल वेडिंग लुक में गौहर और जैद ने ढाया कहर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में विदेश में लंबी छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटी हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहने के लिए काफी एक्टिव रहती हैं। वे फोटो और वीडियो के माध्यम से अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। अब एक बार फिर परिणीति चर्चाओं में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने जूतों के कलेक्शन की एक फोटो शेयर की है, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। इतने सारे जूते देखने के बाद उनके फैंस के लेकर उनके फ्रेंड्स तक सब हैरान हैं।

परिणीति ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि 5 मिनट में तैयार, मेरा प्रॉमिस है। आप देख सकते है कि परिणीति के हाथ में एक जिमी चू शू बॉक्स है, जबकि एक बालेनियागा शू बॉक्स उसके बगल में रखा हुआ है। परिणीति के कलेक्शन में लक्जरी ब्रांड्स के शूज कैजुअल, स्नीकर्स, स्पोर्ट्स प्लास्टिहक में रैप देखे जा सकते हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने यह कलेक्शन देखने के बाद लिखा कि मुझे भी चाहिए, जलन हो रही है। आपको बता दें कि परिणीति की पिछली फिल्म संदीप और पिंकी फरार थी।

फोटोज शेयर कर गौहर लिखती हैं- 'माशाल्लाह'

एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं। फोटो में दोनों का रॉयल वेडिंग लुक देखने को मिल रहा है। गौहर ने क्रीम लहंगा पहना है तो जैद शेरवानी में जंच रहे हैं। कपल काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। गौहर वेडिंग लुक में कहर ढा रही हैं, जबकि जैद भी किसी से कम नहीं दिख रहे हैं।

दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। फोटोज शेयर कर गौहर लिखती हैं- 'माशाल्लाह'। पिछले साल दोनों ने दिसंबर में निकाह कर एक-दूसरे को हमेशा के लिए कुबूल किया। दोनों का लव अफेयर और फिर शादी, फैंस के लिए प्लीजेंट सरप्राइज था। गौहर-जैद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शादी के 6 महीने के बाद हाल ही ये जोड़ी हनीमून पर गई, जहां की खूबसूरत तस्वीरों को उन्होंने शेयर भी किया।

parineeti chopra,parineeti shoe collection,gauhar khan,zaid darbar,gauhar zaid,sania mirza,bollywood news in hindi

जैद से 12 साल बड़ी बताने पर भड़क गई थीं गौहर…

गौहर-जैद की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी उम्र के फासले की वजह से भी सुर्खियों में रही थी। गौहर और जैद को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था। गौहर एक रिपोर्ट पढ़कर बुरी तरह गुस्सा गई थीं, जिसमें लिखा था कि वे जैद से 12 साल बड़ी हैं। तब गौहर को जैद ने ऐसी बातों पर रिएक्ट ना करने की सलाह दी थी। गौहर ने इस वाकये का खुलासा हाल ही में एक चैट शो के दौरान किया। इनवाइट्स ओनली पर गौहर ने बताया कि मैंने एक हेडलाइन देखी जिसमें दावा किया जा रहा था कि मैं जैद से 12 साल सीनियर हूं। मैं ये हेडलाइन देखकर जैद पर ही नाराज हो गई थीं कि विकीपीडिया पर तुम्हारी उम्र गलत क्यों है?

ये सब तुम्हारी गलती है। तब जैद ने कहा कि शांत हो जाओ। क्या इससे कोई फर्क पड़ता है कि मैं तुमसे छोटा हूं? मैं तुमसे 20 साल भी छोटा हूं तो भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अलग बात है कि मैं तुमसे सिर्फ 6 साल ही छोटा हूं'। विकीपीडिया पर कुछ गलत जानकारी है। मेरे पर भी है, मेरे विकीपीडिया पेज पर मेरी एक फिल्म बताई गई है, जो मिस इंडिया या कुछ ऐसा ही है और मुझे इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर